• Home  
  • Lucknow Flood News: गोमती में व्यक्ति लापता, सड़क धंसी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Flood News: गोमती में व्यक्ति लापता, सड़क धंसी

Lucknow Rain Alert: राजधानी लखनऊ में पिछले 50 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आशियाना, गोमती नगर, इंदिरा नगर, मलिहाबाद और अलामबाग जैसे इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। आशियाना कॉलोनी में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां हर गली में […]

Lucknow Weather Alert: 3 दिन होगी भारी बारिश, 29°C तापमान

Lucknow Rain Alert: राजधानी लखनऊ में पिछले 50 घंटे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आशियाना, गोमती नगर, इंदिरा नगर, मलिहाबाद और अलामबाग जैसे इलाकों में भारी जलभराव हो गया है।

आशियाना कॉलोनी में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां हर गली में घुटनों तक पानी भर चुका है। एक गाय भी बाढ़ से बचने के लिए चौथी मंजिल तक चढ़ गई।

गोमती नदी में मछली पकड़ने गया एक व्यक्ति लापता हो गया है। मड़ियांव इलाके में 8 फीट गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है।

नगर निगम कार्यालय की छत बरसात के पानी से टपकने लगी है। वहीं, मटियारी चौराहा, देवा रोड और यहियागंज जैसे क्षेत्रों में सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

मलिहाबाद में 61.5 मिमी और शेष शहर में 34.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो इस मानसून सीजन की अब तक की सबसे अधिक वर्षा है।

लगातार बारिश को देखते हुए डीएम लखनऊ ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य खबरें पढ़े

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.