• Home  
  • लखनऊ में तेज बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी
- लखनऊ

लखनऊ में तेज बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

लखनऊ में तेज बारिश जारी: मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया, अब तक 26% कम हुई मानसून बारिश लखनऊ में तेज बारिश ने शहरवासियों को भीगने पर मजबूर कर दिया है। बुधवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दोपहर करीब 2 बजे हजरतगंज, गोमती नगर, इंदिरा […]

लखनऊ में तेज बारिश के बीच यलो अलर्ट जारी, लोग भीगते हुए नजर आए

लखनऊ में तेज बारिश जारी: मौसम विभाग ने 2 दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया, अब तक 26% कम हुई मानसून बारिश

लखनऊ में तेज बारिश ने शहरवासियों को भीगने पर मजबूर कर दिया है। बुधवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दोपहर करीब 2 बजे हजरतगंज, गोमती नगर, इंदिरा नगर, विकास नगर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान हजरतगंज चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी छाता लेकर ड्यूटी करते नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में तेज बारिश का सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना जताई है।

मंगलवार शाम 5 बजे तक लखनऊ में 4.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, लेकिन इससे ट्रैफिक और जनजीवन पर असर भी पड़ा है।

गौरतलब है कि इस साल मानसून में अब तक लखनऊ में सामान्य से 26% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.