• Home  
  • प्रतीक भूषण की सियासी सक्रियता, डिप्टी सीएम से की मुलाकात
- बड़ी खबर

प्रतीक भूषण की सियासी सक्रियता, डिप्टी सीएम से की मुलाकात

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण शरण सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। यह मुलाकात डिप्टी सीएम के कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर हुई। सूत्रों के अनुसार, यह भेंट पूरी तरह शिष्टाचार मुलाकात थी, लेकिन इसे आने […]

687f93e9db10d file photo itg 223632203 16x9 1
687f93e9db10d file photo itg 223632203 16x9 1

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण शरण सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। यह मुलाकात डिप्टी सीएम के कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर हुई।

सूत्रों के अनुसार, यह भेंट पूरी तरह शिष्टाचार मुलाकात थी, लेकिन इसे आने वाले राजनीतिक समीकरणों के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है। खास बात यह है कि एक दिन पहले ही बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, जिस पर भी सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

प्रतीक भूषण इस समय राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। वह लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संवाद स्थापित कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए बृजभूषण परिवार की भूमिका एक बार फिर महत्वपूर्ण हो सकती है।

हालांकि अभी तक किसी भी ओर से मुलाकात की आधिकारिक जानकारी या बयान सामने नहीं आया है, लेकिन लगातार हो रही ये हाई-लेवल मुलाकातें राजनीतिक संकेत ज़रूर दे रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.