• Home  
  • UP में कांवड़ियों के लिए अनोखा सम्मान, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
- उत्तरप्रदेश

UP में कांवड़ियों के लिए अनोखा सम्मान, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

सावन के तीसरे मंगलवार को महाभारतकालीन शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध महादेवा धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, अद्भुत नजारा बना आस्था का प्रतीक मंगलवार सुबह करीब 9:24 बजे महादेवा मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर ने तीन बार चक्कर लगाकर गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों की भव्य वर्षा की। चारों […]

barabanki 7bc257ce478a559f70e435514755108b copy
barabanki 7bc257ce478a559f70e435514755108b copy

सावन के तीसरे मंगलवार को महाभारतकालीन शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध महादेवा धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा, अद्भुत नजारा बना आस्था का प्रतीक

मंगलवार सुबह करीब 9:24 बजे महादेवा मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर ने तीन बार चक्कर लगाकर गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों की भव्य वर्षा की। चारों ओर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से माहौल शिवमय हो गया। तेज धूप के बावजूद श्रद्धालु सुबह 7 बजे से मंदिर परिसर में मौजूद रहे और पुष्पवर्षा के इस दिव्य पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।

इस भव्य अवसर पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने स्वयं हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, एसडीएम विवेकशील यादव, सीओ गरिमा पंत, तहसीलदार विपुल सिंह, विजय प्रकाश तिवारी, बीडीओ जितेंद्र कुमार और कोतवाल अनिल कुमार पांडेय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के इस अनूठे आयोजन को यादगार बताया और जिला प्रशासन की इस पहल की जमकर सराहना की। महादेवा में शिवभक्ति, प्रशासन और जनसहभागिता का यह मिलन लोगों के दिलों में लंबे समय तक एक अविस्मरणीय अनुभव के रूप में जीवित रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.