• Home  
  • लखनऊ: अलीगंज के रेस्टोरेंट में हुक्का बार पर छापा, नशीले फ्लेवर पिलाने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश

लखनऊ: अलीगंज के रेस्टोरेंट में हुक्का बार पर छापा, नशीले फ्लेवर पिलाने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह और अमर […]

11 copy
11 copy

लखनऊ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह और अमर यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों रेस्टोरेंट में हुक्का बार चला रहे थे और हुक्के में नशीले फ्लेवर मिलाकर ग्राहकों को परोसा जा रहा था, जो कि पूर्णतः गैरकानूनी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस को हुक्के के कई सेटअप, फ्लेवर और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह हुक्का बार लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रहा था और युवाओं को आकर्षित कर नशे की लत में धकेला जा रहा था।

अलीगंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी सूरत में अवैध हुक्का बार या नशे के अड्डों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखनऊ पुलिस लगातार निगरानी और छापेमारी कर रही है ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.