• Home  
  • UP में कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी की उच्चस्तरीय बैठक, तैयारियों का जायजा
- बड़ी खबर

UP में कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी की उच्चस्तरीय बैठक, तैयारियों का जायजा

CM योगी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर दिए सख्त निर्देश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक […]

123
123

CM योगी ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह पवित्र यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी सजगता, संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य करे।

मुख्यमंत्री ने विभागों को चिकित्सा शिविर, भोजनालय, शौचालय और विश्रामालय जैसी आवश्यक सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने भोजन की पवित्रता और गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग (FSDA) को विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।

महिला कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर योगी सरकार सख्त, महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती के निर्देश

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिला कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं। उन्होंने महिला पुलिस बल की प्रभावी तैनाती पर विशेष जोर दिया है, ताकि महिलाएं निर्भय होकर यात्रा में शामिल हो सकें।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) और स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया है कि यात्रा मार्गों पर मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता की नियमित जांच की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन उपलब्ध हो सके।

संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 निगरानी के निर्देश, ड्रोन और CCTV से सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी के माध्यम से सातों दिन, 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने का आदेश देते हुए कहा कि खुफिया तंत्र पूरी सक्रियता से कार्य करे, ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या अराजकता की साजिश को समय रहते रोका जा सके।

कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, शिवभक्तों के स्वागत में पुष्पवर्षा की तैयारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का विघ्न डालने का प्रयास करने वालों से कड़ाई से निपटा जाए और उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा मार्गों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जरूरी सूचनाओं का प्रसारण हो और साथ ही शिव भजनों का नियमित प्रसारण कराया जाए, जिससे श्रद्धालु भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से जुड़ाव महसूस करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रमुख अवसरों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की व्यवस्था की जाए। साथ ही सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर चिकित्सा शिविर, प्राथमिक उपचार केंद्र और एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह एक्टिव रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति का समय पर समाधान किया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी ने शिवभक्तों से अपील की कि वे श्रद्धा, मर्यादा और अनुशासन का पालन करें। उन्होंने कहा कि पवित्र नदियों से जल लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करें और यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सेवा, सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.