• Home  
  • क्रिकेटर यश दयाल पर रेप की FIR: शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण किया ; पीड़िता
- क्राइम - खेल

क्रिकेटर यश दयाल पर रेप की FIR: शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण किया ; पीड़िता

  IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर सोमवार की देर शाम रेप की FIR दर्ज हो गई। गाजियाबाद की युवती ने उन पर शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप लगाया था।पीड़ित ने 21 जून को सीएम योगी से शिकायत की थी। गाजियाबाद पुलिस ने एक हफ्ते पहले युवती के बयान […]

hjgh
hjgh

 

IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर सोमवार की देर शाम रेप की FIR दर्ज हो गई। गाजियाबाद की युवती ने उन पर शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप लगाया था।पीड़ित ने 21 जून को सीएम योगी से शिकायत की थी। गाजियाबाद पुलिस ने एक हफ्ते पहले युवती के बयान दर्ज किए। हालांकि क्रिकेटर यश दयाल ने अभी तक अपना बयान नहीं रिकॉर्ड कराया है।गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया- ‘पीड़ित की शिकायत पर क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ 69 BNS के तहत FIR दर्ज की गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता का जल्द मेडिकल कराया जाएगा।’

2019 में हुई थी दास्ता

पीड़ित – मेरी 2019 में सोशल मीडिया पर यश दयाल से बात हुई। इसके बाद इंस्टाग्राम पर बात होने लगी, फिर उसने मुझसे शादी करने की बात कही।फिर कुछ दिन मेरे साथ रिलेशन बनाए।यश ने मेरे साथ शादी करने की बात कहकर बेंगलूरु में मुझे लंबे समय तक साथ रखा। दिल्ली और प्रयागराज भी लेकर गया। मेरे साथ संबंध बनाए। जब भी मैं शादी की बात कहती तो वह अपने करियर की बात कहकर कहता था कि पहले थोड़ा सेटल हो जाऊं।

एक माह पहले यश ने  किया ब्लॉक

पीड़िता ने पुलिस को बताया- यश दयाल पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थे। कुछ समय पहले व्यवहार बदल गया और अनदेखी करने लगे। एक महीने पहले सोशल मीडिया अकाउंट और वॉट्सऐप से ब्लॉक कर दिया।पिछले 5 सालों में वह जहां भी ट्रिप पर जाते तो मुझे साथ भी ले जाते थे। अपने परिवार के लोगों से भी मिलवाते थे। एक महीने पहले साफ तौर पर शादी करने से मना कर दिया। जब मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की।

पीड़िता ने X पर पोस्ट कर मांगी मदद

पीड़ित युवती ने 21 जून को IGRS पर शिकायत की थी। इसके बाद उसने 25 जून को एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। इसमें उसने यश दयाल के साथ फोटो भी पोस्ट की थी। पीड़ित ने इस पोस्ट में यूपी के CM आदित्यनाथ से मदद मांगी है। उसने लिखा- यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। यश मेरे अलावा कई और लड़कियों के साथ रिश्ते में भी थे।महिला ने खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय बताया है। पीड़ित ने चैट, स्क्रीनशॉट और वीडियो कॉल्स के रिकॉर्ड जमा किए। 14 जून 2025 को युवती ने महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस स्टेशन में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस रेप का आरोप लगाने वाली युवती के पहले 161 के बयान दर्ज करेगी। पुलिस जब पीड़िता के बयान दर्ज करेगी, उसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराएगी। मेडिकल कराने के बाद पुलिस पीड़ित युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता बालिग है, ऐसे में पीड़ित की अनुमति के बाद ही कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा सकेंगे। प्रयागराज निवासी क्रिकेटर यश दयाल पर गिरफ्तारी की धारा लगी है, ऐसे में पुलिस कभी भी अरेस्टिंग कर सकती है।

पहले भी विवादों में रहे यश दयाल

यश दयाल ने 2 साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी लगाई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्टोरी डिलीट कर दी। बाद में दयाल ने सफाई में कहा था- ‘मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 स्टोरी पोस्ट की गई, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि दोनों स्टोरी मैंने पोस्ट नहीं की थी।’

IPL विजेता 2 टीमों का हिस्सा रहे दयाल

यश दयाल IPL में अपने वैरिएशंस के लिए जाने जाते हैं। प्रयागराज के रहने वाले दयाल नई गेंद और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी में माहिर हैं। वे IPL में अब तक 43 विकेट ले चुके हैं। दयाल 2 अलग-अलग टीम से IPL टाइटल जीत चुके हैं।2022 में गुजरात टाइटंस की ओर से पहली बार IPL चैंपियन बने। जब गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया था।2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से दूसरी बार IPL चैंपियन बने। बेंगलुरु ने पंजाब को 6 रन से हराकर खिताब जीता था।

IPL में 5 छक्के खाने के बाद चर्चा में आए थे दयाल

यश दयाल पहली बार 2023 में चर्चा में आए थे, जब KKR के रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में 5 छक्के मारकर कोलकाता को जीत दिलाई थी। 27 साल के यश ने 2022 में गुजरात की ओर से डेब्यू किया था। तब उन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लेकर अपनी टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.