लखनऊ में यूपी कांग्रेस ने संगठनात्मक कार्यक्रमों में प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की अनुपस्थिति को लेकर सख्ती दिखाई है। 26 नवंबर को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम और ‘संविधान बचाओ मार्च’ में प्रवक्ता व पैनलिस्टों की गैरहाजिरी पर नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद की ओर से जारी आदेश में अनुपस्थित रहने वाले प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को अपनी गैरहाजिरी का स्पष्ट कारण बताते हुए तत्काल जवाब देने का निर्देश दिया गया है। संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यक्रमों में जिम्मेदारी और उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
पार्टी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि संगठन के कार्यक्रमों में सहभागिता और निर्धारित जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेही जरूरी है। 26 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में अनुपस्थिति को गंभीर माना गया है और संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग की ओर से सभी प्रवक्ता एवं पैनलिस्टों को निर्देश का गंभीरता से पालन करने की हिदायत दी गई है। इस कार्रवाई को संगठनात्मक अनुशासन और जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर प्रदेश कांग्रेस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।