- दोनों दलों में 50-50 का फार्मूला लागू होगा!
- भाजपा को डिप्टी सीएम का पद मिलेगा!
यूपी 24 नेटवर्क
नई दिल्ली। श्री गुरूनानक के 557वें प्रकाशोत्सव पर भाजपा और अकाली दल के गठबंधन का ऐलान अंततः हो ही गया। गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा की। इसी के साथ अकाली दल एनडीए में शामिल हो गया।
गठबंधन का ऐलान करते हुए अमित शाह ने कहा कि एनडीए का पुराना साथी अकाली दल छह वर्षों बाद पुनः एनडीए में लौट कर आ रहा है। उन्होंने कहा कि
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में हुई एक बैठक में इस गठबंधन पर सहमति बनी। बैठक में अकाली दल और भाजपा के प्रमुख नेताओं ने निर्णय लिया है कि अब दोनों दल साथ चलेंगे और पंजाब का अगला विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बीच तीन महीने तक हुई चर्चा रोड मैप बना और तब जाकर इस गठबंधन की घोषणा की गई है। शाह ने कहा दोनों दलों का गहरा रिश्ता रहा है, और यह हिन्दू-सिख भाईचारे का सिंबल बनेगा। गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले घोषणापत्र में सारी बातों का ज़िक्र होगा। उसमें पंजाब से नशा और भ्रष्टाचार समाप्त होगा, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करेंगे ।
उधर सूत्रों की खबर है कि दोनों पार्टियों में सीटों पर 50-50 का समझौता हुआ है। जब सरकार बनेगी तो सीएम अकाली दल का और डिप्टी सीएम भाजपा की ओर से होगा। गठबंधन के बाद बीजेपी पंजाब में और मजबूत होगी और उसे अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में सुविधा रहेगी। इसके पहले भाजपा और अकाली दाल में 92 और 25 सीटों का बंटवारा था। परंतु 6 साल बाद फिर हुए इस गठबंधन में भाजपा ने अपनी ताकत बढ़ाने का प्रयास किया है। 6 वर्षों तक राजनीतिक सूखे से गुजर रही अकाली दल को भी अपने मूल राज्य में ठीक से पांव जमाने का मौका मिल जाएगा।