• Home  
  • लखनऊ में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन, 110 घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन, 110 घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

लखनऊ में छठ महापर्व के अंतिम दिन 110 घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। सीएम योगी ने भी छठ पर्व पर पूजा-अर्चना की। लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) के अंतिम दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह […]

लखनऊ में गोमती नदी के घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देतीं छठ व्रती महिलाएं।

लखनऊ में छठ महापर्व के अंतिम दिन 110 घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। सीएम योगी ने भी छठ पर्व पर पूजा-अर्चना की।

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) के अंतिम दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही गोमती नदी के तटों और विभिन्न छठ घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छठ व्रतियों ने पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र तथा खुशहाली की कामना की।

गोमती तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान सहित राजधानी के करीब 110 घाटों पर छठ महापर्व मनाया गया। सुबह होने से पहले ही महिलाएं पूजा की सामग्री से सजे डाले और बहंगी लेकर घाटों पर पहुंचने लगी थीं। कई श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दंडवत करते हुए भी घाट तक पहुंचे। घाटों पर छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

ड्रोन से हुई निगरानी, बनाए गए कंट्रोल रूम

रातभर चले सांस्कृतिक कार्यक्रम, 200 कलाकारों ने दी प्रस्तुति

गोमती तट पर छठ महापर्व के अवसर पर पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें करीब 200 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। छठ के पारंपरिक गीतों और लोक संगीत ने पर्व की रौनक बढ़ा दी।

सीएम योगी ने किया था छठ महापर्व का शुभारंभ

इससे पहले रविवार को छठ महापर्व के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया था। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की। मुख्यमंत्री ने लोक गायिका शारदा सिन्हा को याद करते हुए कहा कि छठ के गीतों को देश और दुनिया तक पहुंचाने वाली शारदा सिन्हा को याद किए बिना यह पर्व अधूरा है।

छठ महापर्व के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का विधिवत समापन हो गया। राजधानी में इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता की अनूठी झलक देखने को मिली।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.