• Home  
  • बीएसएनएल टावर का कबाड़ बेचने के नाम पर 30 हजार की ठगी, बांदा के तीन आरोपी गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश - हमीरपुर

बीएसएनएल टावर का कबाड़ बेचने के नाम पर 30 हजार की ठगी, बांदा के तीन आरोपी गिरफ्तार

“हमीरपुर के राठ में बीएसएनएल टावर का कबाड़ बेचने के नाम पर कबाड़ी से 30 हजार रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने बांदा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 33,250 रुपये बरामद किए।“ हमीरपुर/राठ। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ में बीएसएनएल टावर का कबाड़ बेचने का झांसा देकर एक कबाड़ी से 30 हजार […]

हमीरपुर के राठ में बीएसएनएल टावर का कबाड़ बेचने के नाम पर ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करती पुलिस,हमीरपुर ठगी मामला, राठ में कबाड़ ठगी, बीएसएनएल टावर कबाड़ मामला, राठ पुलिस गिरफ्तारी, तीन आरोपी गिरफ्तार, कबाड़ी से 30 हजार की ठगी, 33250 रुपये बरामद, बांदा के आरोपी, राठ कोतवाली समाचार, हमीरपुर क्राइम न्यूज, उत्तर प्रदेश अपराध समाचार,Hamirpur fraud news, Rath police arrest, BSNL scrap fraud, scrap dealer cheated, three accused arrested, 30000 rupees fraud, Banda accused, Uttar Pradesh crime news,,#HamirpurNews #RathNews #BSNL #CrimeNews #UPPolice #हमीरपुर #राठ #ठगी #पुलिसकार्रवाई,

“हमीरपुर के राठ में बीएसएनएल टावर का कबाड़ बेचने के नाम पर कबाड़ी से 30 हजार रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने बांदा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 33,250 रुपये बरामद किए।“

हमीरपुर/राठ। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ में बीएसएनएल टावर का कबाड़ बेचने का झांसा देकर एक कबाड़ी से 30 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राठ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से कुल 33,250 रुपये बरामद हुए हैं।

कबाड़ का सौदा कर लिए 30 हजार रुपये

राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह के अनुसार, सिकंदरपुरा चरखारी रोड निवासी सुघर सिंह कबाड़ खरीदने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर को बीएसएनएल टावर के पास एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने अपना नाम राजू बताते हुए टावर में काफी कबाड़ होने की बात कही।

कबाड़ का सौदा तय होने के बाद 14 अक्टूबर को सामान देने की बात हुई। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और कबाड़ के बदले सुघर सिंह से 30 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद कंप्यूटर से पक्का बिल निकलवाने का बहाना बनाकर तीनों वहां से फरार हो गए।

जलालपुर रोड पर नहर के पास से गिरफ्तारी

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने असरफ (61), रमेश कुमार (40), दोनों निवासी ग्राम कोर्राही, थाना बिसंडा, जिला बांदा, और मंगल (37), निवासी ग्राम कायल, जिला बांदा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को जलालपुर रोड पर नहर के पास से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान असरफ के पास से 17,500 रुपये, रमेश कुमार से 5,400 रुपये और मंगल से 10,350 रुपये बरामद हुए। इस तरह कुल 33,250 रुपये की बरामदगी की गई।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित देव, कांस्टेबल गौरव जादौन, शिवम यादव और अमन पाल शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

देश-दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सबसे सटीक…

राजनीति, चुनाव, मनोरंजन, खेल और देश-प्रदेश की हर महत्वपूर्ण हलचल से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए यूपी 24 नेटवर्क न्यूज़के साथ। सत्ता के गलियारों से लेकर आम जनता के मुद्दों तक, चुनावी बयानबाज़ी से लेकर खास पड़ताल और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स तक—हम पहुंचाते हैं आपके लिए खबरों का सटीक विश्लेषण और हर खबर की पूरी जानकारी।

खबर वही, जो आप तक पहुंचे सबसे पहले और भरोसे के साथ।

यूपी 24 नेटवर्क न्यूज़— आपकी आवाज़, आपकी खबर, आपका भरोसा..

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.