• Home  
  • बलरामपुर में दुर्गा पंडाल के बाहर बेकाबू कार का कहर, तीन की मौत, चार घायल
- UttarPradesh - उत्तरप्रदेश - उत्तरप्रदेश - बड़ी खबर - लखनऊ

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल के बाहर बेकाबू कार का कहर, तीन की मौत, चार घायल

“बलरामपुर के बेलहा गांव में दुर्गा पंडाल के बाहर बेकाबू कार की टक्कर से 3 लोगों की मौत और 4 घायल। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया।“ बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नवरात्रि के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से […]

बलरामपुर सड़क हादसा, बलरामपुर दुर्घटना समाचार, बलरामपुर में कार हादसा, बेलहा गांव हादसा, चरनगहिया सड़क दुर्घटना, बलरामपुर दुर्गा पंडाल हादसा, दुर्गा मंदिर के पास दुर्घटना, नवरात्रि में सड़क हादसा, बेकाबू कार से तीन की मौत, बलरामपुर में चार घायल, उत्तर प्रदेश सड़क दुर्घटना, यूपी क्राइम न्यूज, बलरामपुर पुलिस, सीओ अभिषेक सिंह, फोर्ड कार हादसा, बलरामपुर ताजा खबर, बलरामपुर हिंदी समाचार, उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज, सड़क हादसे की खबर, नवरात्रि हादसा अपडेट,Balrampur road accident, Balrampur accident news, Balrampur Uttar Pradesh news, Belha village accident, Charangahiya village accident, Durga pandal accident, car crashes into religious gathering, three dead four injured, speeding car accident UP, Balrampur police news, Uttar Pradesh road accident, Durga temple accident, Navratri accident news, Ford car accident Balrampur, UP crime news, Balrampur latest news, UP breaking news, Balrampur accident update, Circle Officer Abhishek Singh,बलरामपुर सड़क हादसा, बलरामपुर दुर्गा मंदिर के पास दुर्घटना, बेलहा गांव में कार हादसा, नवरात्रि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दुर्घटना, दुर्घटनाग्रस्त फोर्ड कार, बलरामपुर पुलिस जांच, उत्तर प्रदेश सड़क दुर्घटना समाचार,Balrampur road accident scene, Durga temple accident in Balrampur, Belha village car crash, Navratri gathering accident Uttar Pradesh, Ford car accident Balrampur, Balrampur police investigation, Uttar Pradesh accident news,#Balrampur, #BalrampurNews, #UPNews, #UttarPradesh, #RoadAccident, #BreakingNews, #DurgaPandal, #Navratri, #बलरामपुर, #बलरामपुर_न्यूज, #उत्तरप्रदेश, #सड़क_हादसा, #दुर्गा_पंडाल, #नवरात्रि, #तीन_की_मौत, #यूपी_न्यूज,

“बलरामपुर के बेलहा गांव में दुर्गा पंडाल के बाहर बेकाबू कार की टक्कर से 3 लोगों की मौत और 4 घायल। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया।“

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नवरात्रि के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलहा के चरनगहिया गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ। दुर्गा मंदिर के पास पंडाल के बगल में टेंट लगाकर प्रोजेक्टर के माध्यम से धार्मिक कार्यक्रम देख रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।

टेंट में घुसी बेकाबू कार, मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नवरात्रि के अवसर पर गांव में दुर्गा मंदिर के पास धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरती समाप्त होने के बाद ग्रामीण टेंट में बैठकर प्रोजेक्टर पर भक्ति से जुड़ी फिल्में और कार्यक्रम देख रहे थे। इसी दौरान गौरा रोड की तरफ से आ रही फोर्ड कार अचानक बेकाबू हो गई और लोगों को रौंदते हुए दीवार से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

तीन ग्रामीणों की मौत, चार घायल

हादसे में पाटेश्वरी प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) की मौत हो गई। घायलों में छेदीराम (50), घोपराम (31), डब्लू (37) और मुकेश तिवारी (30) शामिल हैं। सभी मृतक और घायल एक ही गांव के निवासी बताए गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, घायलों का बहराइच में उपचार चल रहा है।

फरार चालक को कार समेत पकड़ा

सीओ अभिषेक सिंह के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर आसपास के मार्गों और सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई। करीब एक घंटे के भीतर चालक को कार समेत पकड़ लिया गया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल फोर्ड कार (UP 32 K 2425) को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

नवरात्रि में हर साल होता है धार्मिक आयोजन

ग्रामीणों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मंदिर के पास हर साल धार्मिक फिल्मों, भजनों और सत्संग के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गांव के लोग एक साथ बैठकर इन कार्यक्रमों को देखते हैं। शनिवार रात भी आरती के बाद ग्रामीण इसी आयोजन में शामिल थे, तभी तेज रफ्तार कार ने खुशियों और भक्ति के माहौल को मातम में बदल दिया।

देश-दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सबसे सटीक…

राजनीति, चुनाव, मनोरंजन, खेल और देश-प्रदेश की हर महत्वपूर्ण हलचल से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहिए यूपी 24 नेटवर्क न्यूज़के साथ। सत्ता के गलियारों से लेकर आम जनता के मुद्दों तक, चुनावी बयानबाज़ी से लेकर खास पड़ताल और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स तक—हम पहुंचाते हैं आपके लिए खबरों का सटीक विश्लेषण और हर खबर की पूरी जानकारी।

खबर वही, जो आप तक पहुंचे सबसे पहले और भरोसे के साथ।

यूपी 24 नेटवर्क न्यूज़— आपकी आवाज़, आपकी खबर, आपका भरोसा..

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

UP24Network. All Rights Reserved.