• Home  
  • ईमेल की दोस्ती से हमसफर बनने तक, अब बस यादों में रह जाएगी अपर्णा-प्रतीक की जोड़ी
- उत्तरप्रदेश

ईमेल की दोस्ती से हमसफर बनने तक, अब बस यादों में रह जाएगी अपर्णा-प्रतीक की जोड़ी

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े यादव परिवार से बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका […]

pratik 1778641598083

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े यादव परिवार से बुधवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

News Article Hero Image

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही। दोनों की पहली मुलाकात स्कूल के दिनों में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुई थी। स्कूल में साथ पढ़ने के बावजूद पहले कभी बातचीत नहीं हुई थी, लेकिन उस मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। उस दौर में ई-मेल के जरिए दोनों करीब आए।

बताया जाता है कि प्रतीक यादव ने अपर्णा को लगातार कई ई-मेल भेजे थे। जब अपर्णा ने अपना मेल बॉक्स खोला तो उसमें प्रतीक के कई संदेश मौजूद थे। यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। खास बात यह रही कि शुरुआती दिनों में अपर्णा को यह तक नहीं पता था कि प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव के परिवार से संबंध रखते हैं।

करीब 10 साल तक चले रिश्ते के बाद दोनों परिवारों की सहमति से शादी के बंधन में बंधे। साल 2011 में सगाई हुई और 4 दिसंबर 2011 को दोनों की भव्य शादी हुई। उस समय लखनऊ से सैफई तक शादी की खूब चर्चा रही थी। समारोह में कई बड़े राजनीतिक और फिल्मी चेहरे भी शामिल हुए थे।

प्रतीक यादव फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े रहे, जबकि अपर्णा यादव ने संगीत और राजनीति दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई। बाद में अपर्णा राजनीति में सक्रिय हुईं और 2017 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। प्रतीक और अपर्णा के दो बच्चे हैं। प्रतीक यादव के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.