• Home  
  • लखनऊ में Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम बना वजह
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम बना वजह

बेंगलुरु से कोलकाता जा रही Air India Express की फ्लाइट IX-1871 की शुक्रवार देर रात लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। कोलकाता में अचानक मौसम खराब होने और लो विजिबिलिटी के कारण विमान को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिली।यह फ्लाइट पहले रात 8:50 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन देरी से रात 10:56 बजे […]

लखनऊ में Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम बना वजह

बेंगलुरु से कोलकाता जा रही Air India Express की फ्लाइट IX-1871 की शुक्रवार देर रात लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। कोलकाता में अचानक मौसम खराब होने और लो विजिबिलिटी के कारण विमान को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिली।यह फ्लाइट पहले रात 8:50 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन देरी से रात 10:56 बजे उड़ान भरी। निर्धारित समय के अनुसार इसे रात 11:35 बजे कोलकाता पहुंचना था।

कोलकाता एयरपोर्ट के ऊपर लगाया चक्कर, फिर लिया डायवर्जन का फैसला

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता पहुंचने पर मौसम बेहद खराब हो गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को लैंडिंग क्लियरेंस नहीं दी। इसके बाद विमान कुछ समय तक कोलकाता एयरपोर्ट के ऊपर हवा में चक्कर लगाता रहा।हालात में सुधार न होने पर फ्लाइट को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

फ्लाइट रात करीब 2:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई। विमान में कुल 176 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। कुछ समय तक विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा।

 मौसम सामान्य होने के बाद फिर भरी उड़ान

कोलकाता में मौसम सामान्य होने के बाद शनिवार तड़के करीब 5 बजे फ्लाइट को दोबारा अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान यात्रियों को थोड़ी असुविधा हुई, लेकिन सभी सुरक्षित अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.