• Home  
  • Lucknow Traffic Alert: रामनवमी पर 4–7 बजे तक कई रास्ते बंद
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Traffic Alert: रामनवमी पर 4–7 बजे तक कई रास्ते बंद

लखनऊ में रामनवमी 2026 के अवसर पर निकलने वाली भगवा यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने बड़ा Traffic Alert जारी किया है। यह यात्रा शाम 4 बजे कपूरथला चौराहा से शुरू होकर रात 7 बजे खाटूश्याम मंदिर तक जाएगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर Traffic Diversion लागू रहेगा।  Ram Navami Traffic Diversion: […]

Lucknow Traffic Alert: रामनवमी पर 4–7 बजे तक कई रास्ते बंद

लखनऊ में रामनवमी 2026 के अवसर पर निकलने वाली भगवा यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने बड़ा Traffic Alert जारी किया है। यह यात्रा शाम 4 बजे कपूरथला चौराहा से शुरू होकर रात 7 बजे खाटूश्याम मंदिर तक जाएगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर Traffic Diversion लागू रहेगा।

 Ram Navami Traffic Diversion: किन रूट्स पर असर?

  • छन्नी लाल चौराहा से कपूरथला जाने वाला ट्रैफिक बंद रहेगा, वाहनों को मिडलैंड अस्पताल और नीरा नर्सिंग होम की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • नीरा नर्सिंग होम से कपूरथला की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे, उन्हें वायरलेस चौराहा से मोड़ा जाएगा।

  • निराला नगर मोड़ और निराला नगर चौराहा से कपूरथला जाने वाला रास्ता बंद रहेगा, वाहन आईटी चौराहा होकर निकलेंगे।

  • अलकापुरी तिराहा और वर्मा बिस्कुट तिराहा से भी कपूरथला की ओर ट्रैफिक रोका जाएगा, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

इन इलाकों में भी रहेगा ट्रैफिक अलर्ट

रामनवमी यात्रा के दौरान डालीगंज, हसनगंज, आईटी चौराहा, सीडीआरआई, शाहमीना, रूमी गेट, चौक, नक्कास, हैदरगंज, चरक चौराहा, केजीएमयू और हनुमान सेतु सहित कई इलाकों में Lucknow Traffic Update के तहत डायवर्जन लागू रहेगा।

 Emergency Services को छूट

यातायात पुलिस के अनुसार, एम्बुलेंस, स्कूल वाहन, फायर ब्रिगेड और शव वाहन को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी गुजरने की अनुमति दी जाएगी।किसी भी आपात स्थिति या ट्रैफिक से जुड़ी समस्या के लिए लोग Traffic Helpline Number: 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।


 लोगों के लिए एडवाइजरी

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे Ram Navami Traffic Advisory का पालन करें और शाम 4 से 7 बजे के बीच इन मार्गों से बचें। अनावश्यक यात्रा से बचकर और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.