• Home  
  • Lucknow Hajj News: 31 मार्च तक जमा करें बकाया राशि
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Hajj News: 31 मार्च तक जमा करें बकाया राशि

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों के लिए अहम निर्देश जारी किए गए हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी चयनित यात्रियों को 31 मार्च तक बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। यह अंतिम किश्त अनिवार्य है, जिसके बिना हज यात्रा की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी। UP में 17,100 हज यात्री, लखनऊ […]

Lucknow Hajj News: 31 मार्च तक जमा करें बकाया राशि

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों के लिए अहम निर्देश जारी किए गए हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी चयनित यात्रियों को 31 मार्च तक बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। यह अंतिम किश्त अनिवार्य है, जिसके बिना हज यात्रा की प्रक्रिया पूरी नहीं मानी जाएगी।

UP में 17,100 हज यात्री, लखनऊ से 6,000

पूरे उत्तर प्रदेश से इस बार करीब 17,100 हज यात्री चयनित हुए हैं, जिनमें लगभग 6,000 यात्री लखनऊ से शामिल हैं।एक हज यात्री के लिए कुल खर्च लगभग ₹3,52,550 निर्धारित किया गया है। कुर्बानी का विकल्प चुनने पर ₹17,280 अतिरिक्त देना होगा।

 उड़ान के अनुसार अलग-अलग शुल्क

हज यात्रा का खर्च उड़ान स्थल के आधार पर अलग-अलग तय किया गया है:

  • दिल्ली: ₹69,300

  • लखनऊ: ₹75,250

  • मुंबई: ₹62,950

  • अहमदाबाद: ₹55,900

  • हैदराबाद: ₹66,050

यात्रियों को यह अतिरिक्त राशि 31 मार्च तक जमा करना अनिवार्य है।

ऑनलाइन और बैंक से भुगतान की सुविधा

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अनुसार, यात्री अब तक ₹2,77,300 जमा कर चुके हैं। शेष राशि जमा करने के लिए:
 स्टेट बैंक / यूनियन बैंक के माध्यम से भुगतान, हज कमेटी की वेबसाइट से पे-स्लिप डाउनलोड ,डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन भुगतान

 अतिरिक्त खर्च और जरूरी जानकारी

  • शिया हज यात्रियों को जोहफा मीकात के लिए ₹5,520 अतिरिक्त देने होंगे

  • कैटरिंग शुल्क अभी शामिल नहीं है

  • कैटरिंग चार्ज की जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.