• Home  
  • UP Breaking: श्रृंगवेरपुर में संजय निषाद धरने पर, मस्जिद हटाने की मांग
- उत्तरप्रदेश - राजनीति

UP Breaking: श्रृंगवेरपुर में संजय निषाद धरने पर, मस्जिद हटाने की मांग

संजय निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद श्रृंगवेरपुर धाम में जीटी रोड पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद हैं। मंत्री ने मंदिर के पास बनी मस्जिद को हटाने की मांग करते हुए इसे अवैध कब्जा बताया है। […]

UP Breaking: श्रृंगवेरपुर में संजय निषाद धरने पर, मस्जिद हटाने की मांग

संजय निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद श्रृंगवेरपुर धाम में जीटी रोड पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद हैं। मंत्री ने मंदिर के पास बनी मस्जिद को हटाने की मांग करते हुए इसे अवैध कब्जा बताया है।

 मस्जिद हटाने और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग

Sanjay Nishad Protest के दौरान मंत्री ने आरोप लगाया कि मंदिर परिसर के पास अवैध निर्माण किया गया है। उन्होंने मस्जिद हटाने के साथ-साथ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और अवैध खनन पर भी तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

 हाईवे पर लगा भीषण जाम

धरने के कारण प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।जाम में एंबुलेंस और स्कूली बच्चों के वाहन भी फंसे हुए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 पुलिस और प्रशासन मौके पर तैनात

धरने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी मंत्री को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संजय निषाद बिना ठोस कार्रवाई के धरना खत्म करने को तैयार नहीं हैं।

 निषादराज किले पर जताई चिंता

मंत्री ने कहा कि निषादराज के किले का अस्तित्व खतरे में है और क्षेत्र में हो रहे अवैध कार्यों को रोकना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।बताया जा रहा है कि संजय निषाद इससे पहले भी मस्जिद हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। इस बार उनका धरना और अधिक तीव्र रूप में सामने आया है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.