• Home  
  • Kuldeep Yadav Wedding Reception: लखनऊ में सितारों का जमावड़ा
- उत्तरप्रदेश - खेल - लखनऊ

Kuldeep Yadav Wedding Reception: लखनऊ में सितारों का जमावड़ा

लखनऊ में आज Kuldeep Yadav Reception का भव्य आयोजन हो रहा है, जिसमें क्रिकेट, राजनीति और एंटरटेनमेंट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav के इस रिसेप्शन में करीब 900 मेहमानों के पहुंचने की संभावना है।रिसेप्शन का आयोजन होटल ‘द सेंट्रम’ में शाम […]

Kuldeep Yadav Wedding Reception: लखनऊ में सितारों का जमावड़ा

लखनऊ में आज Kuldeep Yadav Reception का भव्य आयोजन हो रहा है, जिसमें क्रिकेट, राजनीति और एंटरटेनमेंट जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav के इस रिसेप्शन में करीब 900 मेहमानों के पहुंचने की संभावना है।रिसेप्शन का आयोजन होटल ‘द सेंट्रम’ में शाम 7 बजे से किया जा रहा है, जहां VVIP मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

धवन-जडेजा समेत कई सितारे पहुंचे

इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में Shikhar Dhawan अपनी पत्नी सोफी के साथ पहुंचे, जहां उनका फूलों की बारिश से स्वागत किया गया।इसके अलावा Ravindra Jadeja और Yashasvi Jaiswal भी लखनऊ पहुंच चुके हैं।वहीं Rishabh Pant भी शहर में मौजूद हैं और रिसेप्शन में शामिल होने वाले हैं।

कोहली-धोनी समेत बड़े नामों का इंतजार

इस इवेंट में Virat Kohli, MS Dhoni, Jay Shah और Gautam Gambhir जैसे बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का भी इंतजाम किया गया है।

VVIP इंतजाम और खास मेहमान

रिसेप्शन में राजनीति और उद्योग जगत की भी बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।बताया जा रहा है कि Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav को भी न्योता भेजा गया है।इसके अलावा BCCI, ICC और IPL टीम Delhi Capitals से जुड़े खिलाड़ी और अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।

हाल ही में हुई शादी

कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे, जबकि लखनऊ में रिसेप्शन को भव्य रूप दिया गया है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.