• Home  
  • Health Tips: खाना खाने के बाद नींद से कैसे बचें?
- लाइफस्टाइल

Health Tips: खाना खाने के बाद नींद से कैसे बचें?

Health Tips: अक्सर कई लोगों को भोजन करने के बाद भारीपन, सुस्ती और नींद महसूस होने लगती है। यह समस्या सामान्य लग सकती है, लेकिन कई बार यह मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर के असंतुलन का संकेत भी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार भोजन के बाद शरीर में ग्लूकोज का स्तर तेजी से बढ़ता […]

Health Tips: खाना खाने के बाद नींद से कैसे बचें

Health Tips: अक्सर कई लोगों को भोजन करने के बाद भारीपन, सुस्ती और नींद महसूस होने लगती है। यह समस्या सामान्य लग सकती है, लेकिन कई बार यह मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर के असंतुलन का संकेत भी हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार भोजन के बाद शरीर में ग्लूकोज का स्तर तेजी से बढ़ता है। यदि खाने के तुरंत बाद बैठ जाएं या लेट जाएं तो शरीर की मांसपेशियां इस ग्लूकोज का सही उपयोग नहीं कर पातीं और यह धीरे-धीरे शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगता है। इससे वजन बढ़ने के साथ-साथ एसिडिटी, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

भोजन के बाद ‘पोस्ट-मील वॉक’ फायदेमंद

विशेषज्ञों के मुताबिक भोजन के बाद हल्की पोस्ट-मील वॉक (Post Meal Walk) करना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

  • टहलने से मांसपेशियां बढ़े हुए ग्लूकोज को तेजी से उपयोग करती हैं।

  • इससे ब्लड शुगर और इंसुलिन स्तर संतुलित रहता है।

  • यह आदत इंसुलिन रेजिस्टेंस के खतरे को कम कर सकती है, जो टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे का बड़ा कारण है।

  • हल्की वॉक से पाचन तंत्र सक्रिय होता है और भोजन जल्दी पचता है।

टहलने का सही समय और तरीका

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार भोजन के बाद टहलने का सही तरीका अपनाना जरूरी है।

  • खाना खाने के 5 मिनट बाद टहलना शुरू कर सकते हैं।

  • 10-15 मिनट की धीमी वॉक पर्याप्त होती है।

  • बहुत तेज चलने से बचें, क्योंकि इससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

ऑफिस में भी कर सकते हैं यह आसान एक्सरसाइज

अगर आप ऑफिस में हैं और बाहर टहलना संभव नहीं है तो अपनी सीट के आसपास हल्की कदमताल या छोटी-छोटी मूवमेंट कर सकते हैं। यह छोटी-सी एक्टिविटी भी ब्लड शुगर स्पाइक को नियंत्रित करने में मदद करती है और लिवर तथा अग्न्याशय पर पड़ने वाले दबाव को कम कर सकती है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.