• Home  
  • Commercial Gas Cylinder सप्लाई ठप, देशभर में असर
- उत्तरप्रदेश - बड़ी खबर - लखनऊ

Commercial Gas Cylinder सप्लाई ठप, देशभर में असर

Commercial Gas Cylinder Supply: सप्लाई ठप होने से देशभर में असर, लखनऊ में बढ़ी चिंता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने सोमवार सुबह से कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई रोक दी, जिससे लखनऊ सहित देश के कई हिस्सों में आपूर्ति प्रभावित हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक कमर्शियल गैस सिलिंडर की भराई फिलहाल बंद कर दी […]

Gas Cylinder Shortage: किल्लत के बीच 950 का सिलेंडर 2500 में

Commercial Gas Cylinder Supply: सप्लाई ठप होने से देशभर में असर, लखनऊ में बढ़ी चिंता

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने सोमवार सुबह से कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई रोक दी, जिससे लखनऊ सहित देश के कई हिस्सों में आपूर्ति प्रभावित हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक कमर्शियल गैस सिलिंडर की भराई फिलहाल बंद कर दी गई है, जिसके चलते बाजार में चिंता का माहौल बन गया है।

लखनऊ में रोजाना 10 हजार सिलिंडर की खपत

राजधानी लखनऊ में रोजाना करीब 10 हजार कमर्शियल गैस सिलिंडर की खपत होती है। होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों के लिए यह गैस बेहद जरूरी है। सप्लाई ठप होने से इन कारोबारों पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

खाड़ी देशों में युद्ध से बढ़ा संकट

विशेषज्ञों के अनुसार सप्लाई प्रभावित होने के पीछे खाड़ी देशों में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा तनाव और युद्ध मुख्य कारण माना जा रहा है। इस संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर भी पड़ा है, जिससे कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।खाड़ी देशों से आयात-निर्यात प्रभावित होने के कारण इसका असर भारत के बाजारों पर भी पड़ने लगा है।

उर्वरक और खाद्य उत्पादन पर भी पड़ सकता है असर

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो उर्वरकों की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। इससे खाद्य उत्पादन पर असर पड़ने और बाजार में कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल नहीं बढ़ेगा परिवहन भाड़ा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने फिलहाल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करने की बात कही है।

ट्रांसपोर्टर राज नारायण के मुताबिक पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ने पर परिवहन भाड़ा भी बढ़ता है। हालांकि कंपनियों के साथ हुए अनुबंध के कारण 31 मार्च तक परिवहन भाड़ा नहीं बढ़ाया जाएगा, ताकि व्यापार पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.