• Home  
  • Dhurandhar 2: रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू, टिकट 2500 रुपये तक
- मनोरंजन

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू, टिकट 2500 रुपये तक

इस साल ईद पर बॉलीवुड में बड़ा धमाका होने वाला है। निर्देशक आदित्य धर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। […]

Dhurandhar 2 पर भड़के Jamiel Jamali, बोले- ल्यारी आतंक का अड्डा नहीं

इस साल ईद पर बॉलीवुड में बड़ा धमाका होने वाला है। निर्देशक आदित्य धर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

रिलीज से पहले होंगे पेड प्रीव्यू शो

फिल्म ‘धुरंधर 2’ को दर्शक आधिकारिक रिलीज से एक दिन पहले भी देख सकेंगे। मेकर्स ने घोषणा की है कि 18 मार्च को देशभर में पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए जाएंगे, जबकि फिल्म की आधिकारिक रिलीज 19 मार्च को होगी।इस रणनीति से फिल्म को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।

बड़े शहरों में शुरू हुई टिकट बुकिंग

ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म की टिकट बुकिंग देश के बड़े शहरों में शुरू हो गई है। विभिन्न शहरों में शो की टाइमिंग इस प्रकार है:

  • मुंबई: पहला शो दोपहर 4:45 बजे, आखिरी शो रात 11:45 बजे

  • दिल्ली-एनसीआर: पहला शो शाम 5 बजे, आखिरी शो 11:45 बजे

  • लखनऊ: पेड प्रीव्यू के सबसे ज्यादा शो

  • कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद: सीमित लेकिन नियमित शो

टिकट की कीमत 2500 रुपये तक

फिल्म के टिकट की कीमत शहर और थिएटर के अनुसार अलग-अलग है।

  • सामान्य सीट: 290 से 350 रुपये

  • प्रीमियम या रेकलाइनर सीट: 1400 रुपये तक

  • दिल्ली-एनसीआर में रेकलाइनर सीट: 2400–2500 रुपये तक

इतनी ऊंची कीमत के बावजूद दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

टिकट खुलते ही हजारों बुकिंग

फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुकिंग खुलने के पहले घंटे में ही करीब 5000 टिकट बिक गए।टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर कई शहरों में 18 मार्च के पेड प्रीव्यू शो लगभग हाउसफुल होने लगे हैं।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.