• Home  
  • Bollywood News: Anil Kapoor ने उम्र पर तोड़ी चुप्पी
- मनोरंजन

Bollywood News: Anil Kapoor ने उम्र पर तोड़ी चुप्पी

Subedaar Trailer: Anil Kapoor का दमदार अंदाज़, उम्र और हीरोइनों पर मजाकिया बयान वायरल Amazon Prime Video ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म Subedaar का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का निर्देशन Suresh Triveni ने किया है और यह 5 मार्च को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर […]

Bollywood News: Anil Kapoor ने उम्र पर तोड़ी चुप्पी

Subedaar Trailer: Anil Kapoor का दमदार अंदाज़, उम्र और हीरोइनों पर मजाकिया बयान वायरल

Amazon Prime Video ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म Subedaar का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का निर्देशन Suresh Triveni ने किया है और यह 5 मार्च को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर Subedaar Trailer ट्रेंड करने लगा है।

 हीरोइनों पर Anil Kapoor का मजाकिया बयान

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान Anil Kapoor से जब पूछा गया कि आज की हीरोइनों के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं, तो उन्होंने हंसते हुए कहा— “आजकल कोई हीरोइन मेरे साथ काम करने को रेडी ही नहीं है। सबको यंग लड़कों के साथ काम करना है। जो सीनियर हैं, वो भी तैयार नहीं हैं। आप लोग ही मेरी रिकमेंडेशन कर दो।”Anil Kapoor का यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 डायरेक्टर्स से ऐसे करते हैं बात

बातचीत के दौरान Anil Kapoor ने अपने पुराने सहयोगियों के साथ मजेदार बातचीत का अंदाज भी शेयर किया। उन्होंने Indra Kumar का जिक्र करते हुए कहा—“अरे इंदु! क्या हो गया तेरी धमाल 4 का? तूने लिया नहीं मुझे पिक्चर में? अजय ने मना किया क्या?”उनकी इस चुटीली शैली पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। फैंस भी सोशल मीडिया पर उनकी एनर्जी और सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।

 ‘सुबेदार’ में दमदार किरदार

Subedaar के ट्रेलर में दर्शकों को भारत के सख्त और संवेदनशील इलाकों की झलक मिलती है, जहां अवैध रेत खनन का मुद्दा दिखाया गया है। Anil Kapoor फिल्म में रिटायर्ड सुबेदार अर्जुन मौर्या के किरदार में नजर आएंगे—एक अनुशासित, युद्ध से जूझ चुका अफसर, जो निजी दर्द से भी जूझ रहा है। फिल्म में Radhika Madan, Mona Singh, Saurabh Shukla, Aditya Rawal, Faisal Malik और Khushbu Sundar भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.