• Home  
  • Lucknow University में लाल बारादरी विवाद, नमाज पर छात्र आमने-सामने
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow University में लाल बारादरी विवाद, नमाज पर छात्र आमने-सामने

Lucknow University कैंपस में स्थित लाल बारादरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक दिन पहले छात्रों के एक गुट ने परिसर में नमाज अदा की और इफ्तार का आयोजन किया। इसके बाद सोमवार (23 फरवरी 2026) को दूसरा छात्र गुट भी मौके पर पहुंच गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, […]

Lucknow University लाल बारादरी विवाद: नमाज पर छात्र आमने-सामने

Lucknow University कैंपस में स्थित लाल बारादरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक दिन पहले छात्रों के एक गुट ने परिसर में नमाज अदा की और इफ्तार का आयोजन किया। इसके बाद सोमवार (23 फरवरी 2026) को दूसरा छात्र गुट भी मौके पर पहुंच गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरे गुट ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के नजदीक पहुंचकर ‘जय भवानी’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। इसके बाद कैंपस का माहौल गरमा गया।

लाल बारादरी में मस्जिद या मंदिर? क्या है पूरा विवाद

परिसर के अंदर मौजूद ऐतिहासिक लाल बारादरी बिल्डिंग को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

  • एक पक्ष का कहना है कि इमारत के अंदर मस्जिद है।

  • वहीं, दूसरे छात्रों का दावा है कि वहां एक छोटा मंदिर भी मौजूद है।

इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बिल्डिंग के रेनोवेशन की प्रक्रिया शुरू की गई, क्योंकि संरचना काफी जर्जर हो चुकी है। निर्माण कार्य शुरू होते ही कुछ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की प्रतिक्रिया

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा —“विश्वविद्यालय प्रशासन कैंपस को नफरत की प्रयोगशाला न बनाए। उस जगह को छात्रों के लिए खोल दिया जाए।”उनके बयान के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है।

कैंपस में बढ़ी सुरक्षा, प्रशासन सतर्क

लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल कैंपस में माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.