World Cancer Day: क्या 10 साल से कम उम्र के बच्चों को भी हो सकता है कैंसर? जानिए सच्चाई
कैंसर दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर और जानलेवा बीमारियों में से एक बन चुका है। हर साल इस बीमारी के कारण लाखों लोगों की जान जा रही है। American Cancer Society की Global Cancer Statistics 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में दुनिया भर में करीब 2 करोड़ नए कैंसर के मामले सामने आए, जबकि 97 लाख से अधिक लोगों की मौत इस बीमारी से हुई।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि जिस रफ्तार से कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, साल 2050 तक यह आंकड़ा 3.5 करोड़ से भी ज्यादा हो सकता है।
Cancer Awareness: बदलती जीवनशैली बनी बड़ा कारण
अध्ययनों से पता चलता है कि खराब लाइफस्टाइल, असंतुलित खानपान, पर्यावरणीय प्रदूषण और हानिकारक रसायनों के संपर्क में आने से कैंसर का खतरा लगातार बढ़ रहा है।पहले यह माना जाता था कि कैंसर सिर्फ बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारी है, लेकिन अब कम उम्र के लोग और बच्चे भी इसकी चपेट में आने लगे हैं।
World Cancer Day 2026: समय पर पहचान और बचाव क्यों जरूरी
हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है, ताकि कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और समय पर पहचान, रोकथाम व इलाज को प्रोत्साहित किया जा सके।कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि अधिकतर मामलों में कैंसर का पता एडवांस स्टेज में चलता है, जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सही जानकारी और जागरूकता बेहद जरूरी है।
क्या 10 साल से कम उम्र के बच्चों को भी हो सकता है कैंसर?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों में भी कैंसर हो सकता है, हालांकि इसके मामले वयस्कों की तुलना में कम होते हैं।
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक:
साल 2022 में 0–19 साल के करीब 2.75 लाख बच्चों और किशोरों में कैंसर का पता चला
इसी साल 1.05 लाख बच्चों की कैंसर से मौत दर्ज की गई
कई देशों में जांच की सीमाओं के कारण वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है
Childhood Cancer: बच्चों में सबसे आम कैंसर
विशेषज्ञ बताते हैं कि:
ल्यूकेमिया बच्चों में सबसे आम कैंसर है
यह बच्चों में कैंसर से होने वाली मौतों का भी प्रमुख कारण है
इसके अलावा ब्रेन ट्यूमर और लिम्फोमा का खतरा भी बच्चों में देखा जाता है
अच्छी बात यह है कि समय पर पहचान और सही इलाज से बच्चों में रिकवरी की संभावना काफी अच्छी होती है।
बच्चों में कैंसर होने के मुख्य कारण
बच्चों में कैंसर का संबंध अधिकतर जेनेटिक कारणों और इम्यून सिस्टम से होता है, न कि लाइफस्टाइल से।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार:
अधिकतर मामलों में कैंसर जन्म से पहले डीएनए म्यूटेशन की वजह से होता है
5–10% मामले वंशानुगत जीन्स से जुड़े होते हैं
गर्भावस्था के दौरान रेडिएशन के संपर्क, संक्रमण, या कुछ जेनेटिक सिंड्रोम (जैसे डाउन सिंड्रोम) जोखिम बढ़ा सकते हैं








