• Home  
  • लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 275 यात्री सुरक्षित
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 275 यात्री सुरक्षित

लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फैसला उस समय लिया गया, जब विमान मुंबई के पास पहुंच चुका था और उड़ान के दौरान केबिन प्रेशर में तकनीकी खराबी सामने आई। सूत्रों के मुताबिक, केबिन प्रेशर में दिक्कत आने के कारण यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने […]

लखनऊ में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 275 यात्री सुरक्षित

लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फैसला उस समय लिया गया, जब विमान मुंबई के पास पहुंच चुका था और उड़ान के दौरान केबिन प्रेशर में तकनीकी खराबी सामने आई।

सूत्रों के मुताबिक, केबिन प्रेशर में दिक्कत आने के कारण यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालात को देखते हुए पायलट ने सबसे पहले मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी, लेकिन वहां से परमिशन नहीं मिल सकी। इसके बाद पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट से संपर्क किया, जहां तुरंत लैंडिंग की अनुमति दे दी गई।

करीब 82 मिनट में विमान वापस लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गया। यह फ्लाइट Saudi Arabian Airlines की थी, जो जेद्दा जा रही थी। विमान का फ्लाइट नंबर SV-891 बताया जा रहा है। फ्लाइट में 275 यात्री, 4 पायलट और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

जानकारी के अनुसार, विमान का निर्धारित टेकऑफ समय दोपहर 12:05 बजे था, लेकिन यह 12:23 बजे उड़ान भर सका। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस लाने का फैसला किया गया।

फिलहाल विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर खड़ा है। यात्रियों को अभी विमान से उतारा नहीं गया है। तकनीकी खराबी दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम विमान की जांच में जुटी हुई है। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.