• Home  
  • UGC Protest: लखनऊ में LU-KKC छात्रों का प्रदर्शन
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

UGC Protest: लखनऊ में LU-KKC छात्रों का प्रदर्शन

UGC Protest Lucknow: LU न्यू कैंपस और KKC में छात्रों का हंगामा, सड़क पर बैठकर नारेबाजी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए लाए गए University Grants Commission  के नए नियमों के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज होता जा रहा है। लखनऊ में University of Lucknow के जानकीपुरम स्थित द्वितीय परिसर और Karamat Husain Muslim Girls College  […]

UGC Protest: लखनऊ में LU-KKC छात्रों का प्रदर्शन

UGC Protest Lucknow: LU न्यू कैंपस और KKC में छात्रों का हंगामा, सड़क पर बैठकर नारेबाजी

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए लाए गए University Grants Commission  के नए नियमों के खिलाफ छात्रों का विरोध तेज होता जा रहा है। लखनऊ में University of Lucknow के जानकीपुरम स्थित द्वितीय परिसर और Karamat Husain Muslim Girls College  में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं।

UGC के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र सड़क पर बैठ गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पुलिस बल तैनात है और अफसर छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

UGC के नए नियमों को बताया ‘काला कानून’

लखनऊ विश्वविद्यालय न्यू कैंपस में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने UGC के नए नियमों को “काला कानून” करार देते हुए उन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की है। बड़ी संख्या में छात्र न्यू कैंपस के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम और मंत्रियों के आवास पर पोस्टर

इस बीच NSUI कार्यकर्ता आर्यन मिश्र ने UGC नियमों के विरोध में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा और राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर पोस्टर चस्पा किए।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.