• Home  
  • खराब मौसम से काठमांडू बंद, 2 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

खराब मौसम से काठमांडू बंद, 2 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

खराब मौसम से काठमांडू एयरपोर्ट प्रभावित, 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लखनऊ डायवर्ट काठमांडू में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण गुरुवार सुबह दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। ये उड़ानें कुवैत और शारजाह से काठमांडू जा रही थीं, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वहां सुरक्षित लैंडिंग नहीं हो सकी। […]

खराब मौसम से काठमांडू बंद, 2 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

खराब मौसम से काठमांडू एयरपोर्ट प्रभावित, 2 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

काठमांडू में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण गुरुवार सुबह दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। ये उड़ानें कुवैत और शारजाह से काठमांडू जा रही थीं, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वहां सुरक्षित लैंडिंग नहीं हो सकी।

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक काठमांडू में घना कोहरा और बेहद कम दृश्यता के कारण विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने सुरक्षा कारणों से लैंडिंग की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद दोनों विमानों को वैकल्पिक हवाई अड्डे के रूप में लखनऊ भेजा गया।

सूत्रों ने बताया कि कुवैत से काठमांडू जा रही जजीरा एयरलाइंस की उड़ान संख्या J9-539 को सुबह करीब 6:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इस विमान में 169 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। मौसम सामान्य होने के बाद विमान को काठमांडू के लिए रवाना किया जाएगा।

इसी क्रम में शारजाह से काठमांडू जा रही एयर अरेबिया की उड़ान संख्या G9-536 को भी काठमांडू में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। विमान ने काठमांडू एयरस्पेस में कुछ समय तक चक्कर लगाने के बाद सुबह लगभग 7:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड किया। इस उड़ान में 167 यात्री सवार थे।

लगातार खराब मौसम का असर अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से उड़ान से पहले मौसम और फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लेने की अपील की है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.