• Home  
  • 16 साल की लड़की की हत्या, बॉयफ्रेंड और दोस्त आरोपी
- उत्तरप्रदेश - क्राइम - लखनऊ

16 साल की लड़की की हत्या, बॉयफ्रेंड और दोस्त आरोपी

लखनऊ में 16 साल की नाबालिग की हत्या: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने रची साजिश, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, किशोरी 13 […]

Lucknow Murder: युवक की गला रेतकर हत्या, दोस्तों पर शक

लखनऊ में 16 साल की नाबालिग की हत्या: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने रची साजिश, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, किशोरी 13 जनवरी को घर से लापता हुई थी। आरोपी अंशू गौतम उर्फ लक्की ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया था, जबकि परिजनों को बताया गया कि वह नैनीताल घूमने गई है।

दो युवकों से बात करने पर बना शक

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अंशू गौतम किशोरी से प्रेम करता था, लेकिन उसे शक था कि लड़की उसके दोस्त आशिक यादव से भी बातचीत कर रही है। इस बात को दोनों ने अपमान मानते हुए किशोरी को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

चलती गाड़ी में हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

13 जनवरी की शाम किशोरी को फोन कर बुलाया गया और टाटा सफारी में बैठाया गया। आरोप है कि चलती गाड़ी में ही उसके साथ मारपीट की गई और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के लिए शव को सरोजनी नगर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर इस तरह रखा गया कि मामला आत्महत्या प्रतीत हो। ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी का सिर धड़ से अलग हो गया।आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए अपने और मृतका के मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिए।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अंशू गौतम को 25 जनवरी और उसके तीन साथियों—आशिक यादव, रिशू यादव और वैभव सिंह राजपूत—को 26 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.