• Home  
  • Lucknow: गणतंत्र दिवस पर CM योगी 35 पुलिसकर्मियों को करेंगे सम्मानित
- लखनऊ

Lucknow: गणतंत्र दिवस पर CM योगी 35 पुलिसकर्मियों को करेंगे सम्मानित

Republic Day 2026: CM योगी 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, 25 को प्रशस्ति पत्र देंगे गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी Lucknow में आयोजित भव्य समारोह में Yogi Adityanath अदम्य साहस का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे। विधान भवन के सामने ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री 10 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक और […]

UP News: जल जीवन मिशन 2.0 पर केंद्र-प्रदेश में समझौता

Republic Day 2026: CM योगी 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, 25 को प्रशस्ति पत्र देंगे

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी Lucknow में आयोजित भव्य समारोह में Yogi Adityanath अदम्य साहस का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे। विधान भवन के सामने ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री 10 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक और 25 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र प्रदान करेंगे।

वीरता पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक, प्रशस्ति पत्र और ₹1000 प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र पाने वाले पुलिसकर्मियों को ₹25,000 की एकमुश्त नकद धनराशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य यूपी पुलिस के जांबाज जवानों का मनोबल बढ़ाना है।

इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री वीरता पदक

बुलंदशहर के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर, एसटीएफ निरीक्षक अमित, उपनिरीक्षक केशव शांडिल्य, राहुल कुमार, घनश्याम यादव, मुख्य आरक्षी रणधीर सिंह, आरक्षी अमित त्रिपाठी, मथुरा के उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा, गाजियाबाद के निरीक्षक मनीष बिष्ट और मैनपुरी के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी।

इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र

उपनिरीक्षक अमित कुमार, आरक्षी शेखर वर्मा, सरफराज अहमद (बरेली), उपनिरीक्षक पीयूष कुमार (लखनऊ कमिश्नरेट), मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार, आरक्षी पवन भाटी, सोनू भाटी (मथुरा), एसटीएफ के मुख्य आरक्षी बैजनाथ राम, आलोक रंजन, शिवानंद शुक्ला, आरक्षी विनोद कुमार यादव, आगरा कमिश्नरेट के निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा, जयवीर सिंह, मैनपुरी के आरक्षी नवनीत कुमार, मथुरा जीआरपी के निरीक्षक विकास सक्सेना, मुख्य आरक्षी लोकेश कुमार, जौनपुर के निरीक्षक आदेश त्यागी, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार सिंह, आज़मगढ़ के मुख्य आरक्षी सुरेंद्र यादव, अभिमीत कुमार तिवारी, आरक्षी सन्नी कुमार, संभल के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, एटीएस निरीक्षक भारत भूषण तिवारी, मुख्य आरक्षी संजय कुमार और मदन कुमार पासवान।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.