• Home  
  • Sapna Choudhary Returns: 7 साल बाद The 50 में एंट्री
- मनोरंजन

Sapna Choudhary Returns: 7 साल बाद The 50 में एंट्री

अपकमिंग रियलिटी शो The 50 टेलीकास्ट से पहले ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर दिन शो से जुड़े नए कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं और अब जिस नाम ने दर्शकों की एक्साइटमेंट सबसे ज़्यादा बढ़ा दी है, वो है Sapna Choudhary का। हरियाणा की ‘देसी क्वीन’ के नाम से मशहूर सपना […]

Sapna Choudhary Returns: 7 साल बाद The 50 में एंट्री

अपकमिंग रियलिटी शो The 50 टेलीकास्ट से पहले ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर दिन शो से जुड़े नए कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं और अब जिस नाम ने दर्शकों की एक्साइटमेंट सबसे ज़्यादा बढ़ा दी है, वो है Sapna Choudhary का।

हरियाणा की ‘देसी क्वीन’ के नाम से मशहूर सपना चौधरी एक बार फिर रियलिटी टीवी की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। सपना का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ हो गई है और माना जा रहा है कि उनकी एंट्री से शो का मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।

 Bigg Boss से बनाई पहचान, अब ‘The 50’ में नई चुनौती

रियलिटी शो Bigg Boss 11 के जरिए सपना चौधरी ने घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके बेबाक अंदाज़, हरियाणवी स्वैग और साफ-सपाट सोच को दर्शकों ने खूब पसंद किया।अब करीब 7 साल बाद सपना एक बार फिर बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं, जहां वे 49 अन्य फेमस कंटेस्टेंट्स के साथ एक शानदार महल में बंद रहेंगी।

‘The 50’ का फॉर्मेट काफी चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है, जिसमें दिमागी खेल, रणनीति और टास्क्स का कड़ा मुकाबला होगा। सपना की एंट्री ने पहले ही इस शो को हाई-वोल्टेज बना दिया है।

 इंस्टाग्राम वीडियो से किया कमबैक कन्फर्म

सपना चौधरी ने अपने Instagram पर एक वीडियो शेयर कर इस शो का हिस्सा बनने की खुशी ज़ाहिर की। वीडियो में उन्होंने कहा, “आज मैं बहुत ज़्यादा खुश हूं। मुझे ‘द लॉयन’ की तरफ से इनविटेशन आया है, और अब आप समझ ही गए होंगे कि मैं इंडिया के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘The 50’ में जा रही हूं। ये शो 1 फरवरी से जियो-हॉटस्टार और कलर्स पर आएगा, देखना मत भूलना।”

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.