• Home  
  • ‘चौकीदरवा कायर बा’ विवाद: नेहा सिंह बयान देंगी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

‘चौकीदरवा कायर बा’ विवाद: नेहा सिंह बयान देंगी

Lucknow News: ‘चौकीदरवा कायर बा’ विवाद में नेहा सिंह राठौर ने दर्ज कराया बयान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में गायिका और सोशल एक्टिविस्ट नेहा सिंह राठौर सोमवार को सुबह करीब 11 बजे बयान दर्ज कराने पहुंचीं। यह पेशी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत हुई है। कोर्ट […]

Lucknow News: ‘चौकीदरवा कायर बा’ विवाद में नेहा सिंह राठौर ने दर्ज कराया बयान, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं

लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में गायिका और सोशल एक्टिविस्ट नेहा सिंह राठौर सोमवार को सुबह करीब 11 बजे बयान दर्ज कराने पहुंचीं। यह पेशी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत हुई है। कोर्ट ने नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा रखी है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तय समय से पहुंचीं

नेहा सिंह राठौर अपने पति हिमांशु सिंह के साथ महिला थाना पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 19 जनवरी को सुबह 11 बजे विवेचना अधिकारी के सामने बयान दर्ज कराने का आदेश दिया था, जिसका वह पालन करने आई हैं। उन्होंने कहा, “मैं तय समय पर यहां पहुंच चुकी हूं और जांच में पूरा सहयोग करूंगी।”

विवेचना अधिकारी के सामने दर्ज होगा बयान

नेहा सिंह राठौर ने बताया कि वह महिला थाना में विवेचना अधिकारी के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल कोर्ट के आदेशों का पालन करना है। फिलहाल उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

पहले भी पहुंचीं थीं कोतवाली, लौटाया गया था

इससे पहले 3 जनवरी की रात करीब 9 बजे नेहा सिंह राठौर अपने पति के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंची थीं, लेकिन देर रात होने के कारण पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया था।

‘चौकीदरवा कायर बा’ गाने के बाद बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह राठौर द्वारा गाया गया गीत ‘चौकीदरवा कायर बा’ विवादों में आ गया था। इसके बाद उनके खिलाफ वाराणसी समेत अन्य जगहों पर शिकायतें दर्ज की गई थीं।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या आदेश दिया था

नेहा सिंह राठौर को 8 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी। न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और अतुल एस. चंदुरकर की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया था कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही कोर्ट ने उन्हें जांच अधिकारी के सामने पेश होकर जांच में सहयोग करने का आदेश दिया था।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.