Yogi Adityanath ने लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 (VB-G Ram Ji Act) को ग्रामीण भारत के लिए क्रांतिकारी और ऐतिहासिक कदम बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अधिनियम में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और विकसित भारत मिशन को गति देगी।उन्होंने कहा, “विकसित भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब राज्य विकसित होंगे और राज्य तब विकसित होंगे, जब ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। VB-G Ram Ji Act इसी दिशा में एक अहम आधारशिला है।”
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा नया कानून
सीएम योगी ने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण भारत में टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को बढ़ावा देगा और रोजगार को राहत नहीं, बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे:
श्रमिकों को समय पर और सुरक्षित भुगतान
किसानों को समय पर श्रम उपलब्धता
गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण
संभव होगा।
विपक्ष पर निशाना: सुधारों से क्यों डर?
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने लंबे समय तक संसाधनों का दुरुपयोग किया और युवाओं को बेरोजगारी झेलने को मजबूर किया, वे आज इस तरह के सुधारों पर सवाल उठा रहे हैं।उन्होंने कहा, “अगर ये सुधारों का समर्थन करेंगे तो जनता उनसे पूछेगी कि जब मौका मिला था, तब आपने क्यों नहीं किया?”
मनरेगा की विफलताओं का जिक्र
सीएम योगी ने कहा कि मनरेगा को लेकर कांग्रेस और सहयोगी दल शोर मचाते हैं, लेकिन उसकी विफलताओं पर चर्चा नहीं करते।उन्होंने कहा कि कई जगहों से:
फर्जी जॉब कार्ड
फर्जी हाजिरी
अस्थायी और अधूरी परिसंपत्तियां
भुगतान में कटौती जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नए अधिनियम से उन राज्यों में अधिक काम मिलेगा, जहां लेबर क्लास ज्यादा है और रोजगार की वास्तविक जरूरत है।
PM मोदी और केंद्रीय कैबिनेट का आभार
सीएम योगी ने इस कानून को पारित कराने के लिए Narendra Modi, शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कैबिनेट का आभार जताया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस अधिनियम को पूरी संवेदनशीलता और प्रभावी तरीके से लागू करेगी।“हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—हर पात्र को समय पर काम और हर गांव में टिकाऊ परिसंपत्तियां। VB-G Ram Ji Act यूपी ही नहीं, देश के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।”
