• Home  
  • Lucknow Weather: कोहरा कम, 5.5°C गिरा; स्कूल बंद
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Weather: कोहरा कम, 5.5°C गिरा; स्कूल बंद

लखनऊ में आज मौसम बीते दिनों के मुकाबले साफ रहा, लेकिन ठंड और गलन में इज़ाफा दर्ज किया गया। शुक्रवार शाम के बाद चली हवाओं का असर शनिवार सुबह देखने को मिला, जिससे शहर में कोहरे का प्रभाव काफी कम हो गया। सुबह ओस की बूंदें महसूस की गईं और दृश्यता 1 किलोमीटर से अधिक […]

Lucknow Cold Day Alert: पारा गिरा, स्कूल बंद

लखनऊ में आज मौसम बीते दिनों के मुकाबले साफ रहा, लेकिन ठंड और गलन में इज़ाफा दर्ज किया गया। शुक्रवार शाम के बाद चली हवाओं का असर शनिवार सुबह देखने को मिला, जिससे शहर में कोहरे का प्रभाव काफी कम हो गया। सुबह ओस की बूंदें महसूस की गईं और दृश्यता 1 किलोमीटर से अधिक रही।

बीते दिन जहां विजिबिलिटी मात्र 100 मीटर तक सिमटी हुई थी, वहीं आज सुबह लोगों को दूर तक साफ दिखाई दिया। हालांकि, कोहरा कम होने के बावजूद गलन ज्यादा रही, जिससे लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।

Lucknow Temperature Update

मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
आर्द्रता औसतन 92 प्रतिशत रही। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिन में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

भीषण ठंड और गलन को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में 12वीं तक के सभी स्कूल और इंटर कॉलेज 5 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। यह आदेश CBSE, ICSE, ISC और UP Board के सभी स्कूलों पर लागू होगा।इससे पहले 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक स्कूल बंद रहे थे, जबकि प्राइमरी स्कूलों में पहले से 1 से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित है।

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर सुबह और शाम के समय अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है, क्योंकि ठंड और गलन का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 1 जनवरी के बाद निचले क्षोभमंडल की स्थिरता भंग हो गई थी। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने से सतह पर तेज हवाएं चलीं, जिससे गतिशील अस्थिरता पैदा हुई।
इसका असर यह हुआ कि जमीन के पास जमी कोहरे की परत हट गई, हालांकि ऊंचाई पर वातावरण स्थिर रहने के कारण धूप जमीन तक पूरी तरह नहीं पहुंच सकी।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.