• Home  
  • Lucknow: घने कोहरे में एयर इंडिया के 17 चक्कर, फ्लाइट लेट
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow: घने कोहरे में एयर इंडिया के 17 चक्कर, फ्लाइट लेट

लखनऊ एयरपोर्ट पर शुक्रवार को घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर साफ नजर आया। खराब दृश्यता के चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को आसमान में 17 चक्कर लगाने पड़े, लेकिन लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। कोहरे की वजह से लखनऊ से आने-जाने वाली कई उड़ानें घंटों […]

Lucknow Airport: घने कोहरे में एयर इंडिया के 17 चक्कर, फ्लाइट लेट

लखनऊ एयरपोर्ट पर शुक्रवार को घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर साफ नजर आया। खराब दृश्यता के चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को आसमान में 17 चक्कर लगाने पड़े, लेकिन लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। कोहरे की वजह से लखनऊ से आने-जाने वाली कई उड़ानें घंटों देरी से संचालित हो रही हैं।

लैंडिंग नहीं मिली, दिल्ली भेजा गया विमान

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से सुबह 6:30 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (IX-2171) घने कोहरे के कारण चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी।एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने कम विजिबिलिटी के चलते लैंडिंग की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।

यह वही विमान था, जिसे लखनऊ से सुबह 8 बजे रियाद के लिए रवाना होना था। इस घटना के चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस की रियाद जाने वाली उड़ान (IX-189) रद्द कर दी गई।

कई इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स लेट

घने कोहरे का असर अन्य एयरलाइंस पर भी पड़ा है—

  • मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो फ्लाइट लगभग 45 मिनट लेट

  • रियाद से आने वाली फ्लाइनेस फ्लाइट दोपहर तक पहुंचने की संभावना

  • झारसुगुड़ा से आने वाली स्टार एयर फ्लाइट दो घंटे से ज्यादा लेट

  • लखनऊ से दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस उड़ान कई घंटे देरी से रवाना

  • गुवाहाटी, मस्कट और बेंगलुरु जाने वाली उड़ानों में भी देरी

इसके अलावा, दिल्ली, किशनगढ़ और झारसुगुड़ा जाने वाली कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से काफी देर से रवाना हुईं।

 कोहरे से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई, जिससे एयरपोर्ट संचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और कई लोगों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.