• Home  
  • Cold Wave Alert: घना कोहरा, विजिबिलिटी 100m से कम
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Cold Wave Alert: घना कोहरा, विजिबिलिटी 100m से कम

Cold Wave Alert: लखनऊ में घना कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर; अगले 48 घंटे में बढ़ेगी गलन नए साल की शुरुआत में मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए। नए साल की पहली सुबह धूप निकलने से ठंड से हल्की राहत मिली, लेकिन इसके अगले ही दिन शुक्रवार, 2 जनवरी की सुबह लखनऊ में घना कोहरा छा गया। […]

Lucknow Cold Day Alert: पारा गिरा, स्कूल बंद

Cold Wave Alert: लखनऊ में घना कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर; अगले 48 घंटे में बढ़ेगी गलन

नए साल की शुरुआत में मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए। नए साल की पहली सुबह धूप निकलने से ठंड से हल्की राहत मिली, लेकिन इसके अगले ही दिन शुक्रवार, 2 जनवरी की सुबह लखनऊ में घना कोहरा छा गया। सुबह 7 बजे तक विजिबिलिटी महज 100 मीटर दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धूप निकलने की संभावना है, हालांकि ठंड से पूरी राहत मिलने के आसार कम हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में गलन और बढ़ेगी, वहीं अगले 7 दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।

बाहरी इलाकों में ज्यादा कोहरा

लखनऊ के बाहरी इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला। आउटर रिंग रोड और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जहां विजिबिलिटी 100 मीटर तक सीमित रही।सुबह 8 बजे के बाद सूर्य के दर्शन तो हुए, लेकिन धूप का प्रभाव खास नजर नहीं आया।

कोहरे से ट्रेनें लेट

घने कोहरे के कारण लखनऊ से आने-जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। लेट चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल रहीं:

  • गोरखधाम एक्सप्रेस – 12 घंटे 26 मिनट

  • तेजस एक्सप्रेस – 8 घंटे 55 मिनट

  • कोटा–पटना एक्सप्रेस – 7 घंटे 44 मिनट

  • फरक्का एक्सप्रेस – 7 घंटे 7 मिनट

  • आगरा–लखनऊ इंटरसिटी – 6 घंटे 10 मिनट

  • कैफियात एक्सप्रेस – 6 घंटे 37 मिनट

  • वैशाली एक्सप्रेस – 5 घंटे 50 मिनट

  • मरुधर एक्सप्रेस – 3 घंटे 54 मिनट

  • शताब्दी एक्सप्रेस – 1 घंटा 48 मिनट

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.