• Home  
  • Lucknow Crime: छेड़खानी से परेशान किशोरी ने सुसाइड का प्रयास
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Crime: छेड़खानी से परेशान किशोरी ने सुसाइड का प्रयास

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को लंबे समय से छेड़छाड़ और धमकियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पीड़िता बचपन से ही अपने मौसा-मौसी […]

Lucknow Crime News: छात्रा से दुष्कर्म में शिक्षक गिरफ्तार

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी को लंबे समय से छेड़छाड़ और धमकियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

पीड़िता बचपन से ही अपने मौसा-मौसी के साथ रहकर इंटर कॉलेज में कक्षा 6 की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के मुताबिक, एक ई-रिक्शा चालक स्कूल आते-जाते समय किशोरी के साथ लगातार छेड़छाड़ करता था।

Police Complaint Ignored?

परिजनों ने जब आरोपी की हरकतों की जानकारी दी, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। हालांकि आरोप है कि शुरुआती शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को केवल हिदायत देकर छोड़ दिया।
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि करीब तीन महीने पहले किशोरी की पढ़ाई तक बंद करानी पड़ी।

जान से मारने की धमकी का आरोप

परिजनों के अनुसार, करीब एक महीने पहले आरोपी घर में घुसा और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़िता और अधिक डर में रहने लगी।

Suicide Attempt in Lucknow

रविवार को आरोपी ने फिर से घर के बाहर गाली-गलौज और धमकी दी। इससे घबराकर किशोरी ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
हालांकि समय रहते परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी जान बच गई।

E-Rickshaw Driver Arrested

घटना के बाद पारा पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ और धमकी की एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर मलिहाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.