• Home  
  • इंडिगो फ्लाइट में हंगामा; ट्रे टेबल तोड़ी, यात्री हिरासत
- उत्तरप्रदेश

इंडिगो फ्लाइट में हंगामा; ट्रे टेबल तोड़ी, यात्री हिरासत

हैदराबाद-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट में हंगामा: यात्री ने ट्रे टेबल तोड़ी, लखनऊ पहुंचते ही CISF ने हिरासत में लिया हैदराबाद से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। उड़ान के दौरान उसने ट्रे टेबल तोड़ दी और लगातार क्रू के निर्देशों को नजरअंदाज करता रहा। […]

इंडिगो फ्लाइट में हंगामा; ट्रे टेबल तोड़ी, यात्री हिरासत

हैदराबाद-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट में हंगामा: यात्री ने ट्रे टेबल तोड़ी, लखनऊ पहुंचते ही CISF ने हिरासत में लिया

हैदराबाद से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। उड़ान के दौरान उसने ट्रे टेबल तोड़ दी और लगातार क्रू के निर्देशों को नजरअंदाज करता रहा। विमान के लखनऊ पहुंचते ही CISF ने उसे हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया।

उड़ान भरते ही तेज आवाज में बात, बार-बार उठकर घूमता रहा

अभियुक्त यात्री के बारे में आरोप है कि टेकऑफ के तुरंत बाद वह केबिन में तेज आवाज में बात करने लगा, बार-बार सीट छोड़कर इधर-उधर घूमता रहा और क्रू मेंबर्स की चेतावनी को भी अनसुना करता रहा।स्थिति बिगड़ने पर उसने अपनी सीट की ट्रे टेबल तोड़ दी, जिसके बाद क्रू ने पायलट को घटना की सूचना दी।

शारजाह से पहुंचा था हैदराबाद, बैग और मोबाइल वहीं छोड़कर बाहर निकला

घटना बुधवार की है। जांच में सामने आया कि यह यात्री 10 दिसंबर को शारजाह से इंडिगो फ्लाइट 6E 1422 से हैदराबाद पहुंचा था। उसने बैगेज क्लेम एरिया में अपना बैग और मोबाइल छोड़ दिया और बिना सामान लिए एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर निकल गया था।बाद में उसने इंडिगो की फ्लाइट 6E 453 से हैदराबाद से लखनऊ की यात्रा की।लखनऊ एयरपोर्ट पर पहचान करने पर पता चला कि वह महाराजगंज जिले के बागापार टोला का निवासी है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.