• Home  
  • आगरा हमला: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को घायल किया
- आगरा - उत्तरप्रदेश

आगरा हमला: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को घायल किया

आगरा हमला: हाईवे पर युवक के सिर में घोंपा सूजा, खून बहता रहा फिर भी खुद अस्पताल पहुंचा — CCTV खंगाल रही पुलिस उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। नेशनल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के सिर में अचानक सूजा घोंप दिया। सिर में तेज़ी से […]

सुपारी किलिंग केस: पत्नी का आशिक निकला मास्टरमाइंड

आगरा हमला: हाईवे पर युवक के सिर में घोंपा सूजा, खून बहता रहा फिर भी खुद अस्पताल पहुंचा — CCTV खंगाल रही पुलिस

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। नेशनल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के सिर में अचानक सूजा घोंप दिया। सिर में तेज़ी से धंसा सूजा फंसा रह गया, खून बहता रहा, लेकिन युवक ने हिम्मत नहीं हारी। वह खुद अपनी एक्टिवा से सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज पहुंचा और वहां से पैदल चलकर इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हुआ।

डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया और युवक के सिर से धंसा हुआ सूजा निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे सबूत के तौर पर प्लास्टिक जार में सुरक्षित कर लिया।

पीछे से हमला, चेहरे ढके थे हमलावर

मामला शनिवार रात का बताया जा रहा है। युवक बोडला से लौट रहा था तभी अबुल उल्लाह फ्लाईओवर के पास दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए। पीछे बैठे हमलावर ने पीछे से तेज़ वार करते हुए युवक के सिर में सूजा घोंप दिया और मौके से फरार हो गए। युवक के मुताबिक वार इतनी तेज़ था कि सूजा सिर में गहराई तक धंस गया और वहीं फंसा रह गया।

पुलिस को दी सूचना, युवक पैदल पहुंचा वार्ड

घटना के बाद एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा।लेकिन अस्पताल में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर न मिलने पर घायल युवक खुद पैदल चलकर डॉक्टर के पास पहुंचा।डॉक्टरों की टीम ने तुरंत ऑपरेशन कर उसके सिर से सूजा निकाला।


FIR पहले नहीं दर्ज हुई, बाद में शिकायत पर लिखी गई

इलाज के बाद युवक थाने पहुंचा, शिकायत दी लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई।इसके बाद युवक ने उच्च अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद 23 नवंबर को दोपहर तीन बजे FIR दर्ज की गई।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.