• Home  
  • Chitragupta Puja 2025: कब है पूजा, शुभ मुहूर्त और विधि
- पर्व-त्यौहार

Chitragupta Puja 2025: कब है पूजा, शुभ मुहूर्त और विधि

Chitragupta Puja 2025 कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाएगी।यह दिन दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का अंतिम दिन होता है, जिसे भाई दूज के साथ मनाया जाता है।इस दिन कायस्थ समाज भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा अपने ईष्ट देव और कुलदेवता के रूप में करते हैं।माना जाता है कि भगवान […]

Chitragupta Puja 2025: कब है पूजा, शुभ मुहूर्त और विधि

Chitragupta Puja 2025 कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाएगी।यह दिन दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का अंतिम दिन होता है, जिसे भाई दूज के साथ मनाया जाता है।इस दिन कायस्थ समाज भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा अपने ईष्ट देव और कुलदेवता के रूप में करते हैं।माना जाता है कि भगवान चित्रगुप्त यमराज के सहायक हैं और सभी प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं।

चित्रगुप्त पूजा 2025 की तिथि (Chitragupta Puja Date 2025)

  • तिथि प्रारंभ: 22 अक्टूबर 2025, रात 8:16 बजे

  • तिथि समाप्त: 23 अक्टूबर 2025, रात 10:46 बजे
    चित्रगुप्त पूजा की तिथि: 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)

चित्रगुप्त पूजा 2025 शुभ मुहूर्त (Chitragupta Puja Shubh Muhurat 2025)

  • पूजा का शुभ समय: दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:48 AM से 12:35 PM तक

क्यों करते हैं चित्रगुप्त पूजा

भगवान चित्रगुप्त को कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता कहा गया है।वे कलम-दवात  की सहायता से सभी जीवों के कर्मों का विवरण लिखते हैं।इसी कारण इस दिन को मस्याधार पूजा भी कहा जाता है।कायस्थ समाज के लोग मानते हैं कि इस दिन पूजा करने सेज्ञान, लेखन और व्यवसाय में नई शुरुआत के शुभ योग बनते हैं।

चित्रगुप्त पूजा विधि (Chitragupta Puja Vidhi 2025)

  • प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

  • पूजा स्थल की सफाई कर चित्रगुप्त जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

  • घी का दीपक जलाकर पंचामृत, फूल, हल्दी, चंदन, और मिठाई अर्पित करें।

  • पूजा के दौरान कलम-दवात और कागज अपने सामने रखें।

  • रोली और घी से स्वास्तिक बनाएं, फिर “श्री गणेशाय नमः” और “ॐ चित्रगुप्ताय नमः” लिखें।

  • चित्रगुप्त कथा का पाठ करें और आरती करें।

  • पूजा के बाद प्रसाद सभी में वितरित करें।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.