सीएम योगी ने काकोरी में बच्चियों संग मनाया राखी उत्सव, खाई मिठाई और ली सेल्फी
लखनऊ न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के काकोरी शहीद स्मारक पर आयोजित काकोरी एक्शन शताब्दी समापन समारोह में बच्चियों संग राखी उत्सव मनाया। इस दौरान बच्चियों ने उन्हें राखी बांधी और एक बच्ची ने मिठाई खाने की जिद की। मुख्यमंत्री ने भी मुस्कुराते हुए मिठाई खाई और बच्चों के साथ सेल्फी ली।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, मलिहाबाद विधायक जय देवी, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
वर्षभर चले महोत्सव की अंतिम कड़ी के रूप में शुक्रवार को काकोरी शहीद स्मारक पर भव्य समापन समारोह हुआ। एक दिन पहले मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और जिलाधिकारी विशाख जी. ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की थी। मौसम को देखते हुए नगर निगम और अन्य विभागों को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए थे।








