लव फिल्म्स की अपकमिंग थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म वध 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक बार फिर दमदार और गंभीर किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है।
ट्रेलर में थ्रिल और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट
वध 2 का ट्रेलर गहरी भावनाओं और सस्पेंस से भरा हुआ है। कहानी की सबसे अहम घटना को अभी भी रहस्य में रखा गया है, जिससे दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ जाती है। ट्रेलर साफ संकेत देता है कि फिल्म एक बार फिर नैतिक रूप से जटिल दुनिया में ले जाएगी, जहां सही और गलत के बीच की रेखा धुंधली नजर आती है।
दमदार कास्ट, नए चेहरे भी शामिल
फिल्म में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा के साथ कुमुद मिश्रा और शिल्पा शुक्ला भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी नए चेहरों के तौर पर फिल्म का हिस्सा हैं।
डायरेक्टर बोले– लेयर्ड थ्रिलर का अनुभव मिलेगा
निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने कहा कि वध 2 को इस तरह तैयार किया गया है कि यह मजबूत कहानी और साफ किरदारों के साथ दर्शकों को एक नया अनुभव दे। उन्होंने बताया कि स्टोरीटेलिंग को एक कदम आगे बढ़ाया गया है ताकि दर्शकों को एक लेयर्ड थ्रिलर-मिस्ट्री देखने को मिले।
प्रोड्यूसर्स को फिल्म से बड़ी उम्मीद
फिल्म के प्रोड्यूसर लव रंजन ने कहा कि वध 2 पहली फिल्म की सोच और इमोशनल गहराई को आगे बढ़ाती है, लेकिन बिल्कुल नई कहानी के साथ।वहीं, अंकुर गर्ग ने बताया कि IFFI में मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स से यह साफ है कि दर्शक आज भी मजबूत और किरदार-आधारित कहानियों को पसंद करते हैं।








