UP Weather 15 September 2025: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
UP Weather 15 September 2025 के अनुसार उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को पूर्वी यूपी के करीब 16 जिलों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश मौसम का अपडेट
रात के समय तेज हवा चलने से आम जनता को राहत मिल रही है, जबकि दिन के समय तेज धूप से कुछ असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश और गरज चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है।
भारी बारिश होने वाले जिलों में शामिल हैं:
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर
गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अम्बेडकरनगर
इसके अलावा कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर और जौनपुर में भी बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 17 सितंबर की सामान्य तिथि से तीन दिन पहले पश्चिमी राजस्थान से वापसी शुरू कर दी है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाब क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।
तराई, पूर्वांचल और मध्यांचल के जिलों में आगामी सप्ताह के दौरान मेघगर्जन और मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। राजधानी लखनऊ में भी 17 और 18 सितंबर को मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।








