उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sanjay Nishad Statement ने प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। संजय निषाद ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री की बातों का मैं पूरा समर्थन करता हूं।”उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत धार्मिक व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
Akhilesh Yadav पर तंज
वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निषाद ने कहा, “जो नेता सत्ता से बाहर हैं, वे अब बयानबाजी और पोस्टरबाजी वाले नेता रह गए हैं। उन पर क्या कहना है?”
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अपने कार्यकाल में उन्होंने कितना सम्मान दिया। मंत्री ने दावा किया कि वर्तमान सरकार धर्म, महात्मा और संतों को पूरा सम्मान देती है और यह बात प्रदेश की जनता जानती है।
UP Politics में बढ़ी सियासी गर्मी
यह Political Reaction ऐसे समय आया है जब UP Politics में बयानबाजी का दौर तेज है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगातार बढ़ रहे हैं।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयान आगामी राजनीतिक समीकरणों और जनसमर्थन को ध्यान में रखकर दिया गया है।








