लखनऊ में अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। वोटर लिस्ट और SIR को लेकर उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट का काम भाजपा से जुड़ी एक कंपनी को आउटसोर्स किया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जारी की गई सूची में “भगवानदास के घर मोहम्मद अफजल” जैसे नाम दर्ज हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि वोटर लिस्ट अब ‘सेकुलर’ हो रही है और ऐसा लगता है कि यह सब जानबूझकर मजाक बनाने के लिए किया गया है।
SIR को लेकर सरकार पर सवाल
शनिवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि SIR की समय-सीमा बार-बार बढ़ाई गई, जिससे साफ है कि सरकार इसके लिए पहले से तैयार नहीं थी। उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता बताया।
2022 उपचुनाव को लेकर गंभीर आरोप
अखिलेश यादव ने 2022 के उपचुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि उस दौरान पूरे-पूरे बूथ लूटे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने कपड़े बदलकर वोट डाले, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।







