UP Police SI भर्ती 2025: 4543 पदों पर आवेदन शुरू, उम्र में 3 साल की छूट, जानें प्रक्रिया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police SI भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 4543 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार 12 अगस्त 2025 से 11 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार ने इस भर्ती में उम्र सीमा में 3 साल की छूट देने की घोषणा की है, जिससे लगभग 5 लाख ओवरऐज उम्मीदवारों को राहत मिलेगी।
कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती में कुल 4543 पद शामिल हैं:
आरक्षी नागरिक पुलिस: 4242 पद
प्लाटून कमांडर PAC: 135 पद
प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल (SSF): 60 पद
महिला प्लाटून कमांडर (PAC महिला वाहिनी): 106 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 12 अगस्त 2025
आवेदन की आखिरी तारीख: 11 सितंबर 2025
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2025
शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2025
उम्र में छूट का फायदा
प्रदेश सरकार ने इस भर्ती में 3 साल की अतिरिक्त उम्र सीमा छूट दी है। यह छूट 2020-21 से 2024-25 तक की सीधी भर्ती में लागू होगी। छूट का फैसला कोरोना काल और लंबे समय से भर्ती न निकलने के कारण लिया गया है।
आवेदन कैसे करें?
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें — अनिवार्य है।
आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
आवेदन फॉर्म भरें और फीस जमा करें।
ई-KYC प्रक्रिया पूरी करें (आधार कार्ड, फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन)।
चयन प्रक्रिया
चयन चार चरणों में होगा:
लिखित परीक्षा
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और मेडिकल जांच
महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in
भर्ती नोटिफिकेशन PDF: डाउनलोड करें