UP News: Shahjahanpur में श्मशान भूमि पर चला बुलडोजर, कोर्ट आदेश पर हटाए गए 40 परिवारों के कब्जे
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के रौली बोरी गांव में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन चलाया।श्मशान भूमि पर बने लगभग 40 परिवारों के अवैध कब्जे हटाए गए, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा मकान जमींदोज कर दिए गए।यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई, जबकि मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
श्मशान भूमि से हटाया गया कब्जा, कोर्ट के आदेश पर एक्शन
यह पूरा मामला रौली बोरी गांव (जिला शाहजहांपुर) का है, जहां करीब 40 परिवार पिछले कई सालों से श्मशान की जमीन पर मकान बनाकर रह रहे थे।एसडीएम कोर्ट में धारा 67 के तहत मुकदमा चल रहा था, और कोर्ट से आदेश मिलते हीADM, SDM और पुलिस टीम ने अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।6 से अधिक बुलडोजर, पुलिस बल, PAC, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर मौजूद रहे।
परिवारों का आरोप – ‘सुने बिना गिरा दिए घर’
प्रभावित परिवारों ने प्रशासन पर बिना मौका दिए कार्रवाई करने का आरोप लगाया।सरफराज, जो उन्हीं कब्जाधारियों में से एक हैं, ने कहा,“हमारे पास रहने की कोई दूसरी जगह नहीं है, और हमें केवल खेतों में ठहरना पड़ रहा है।”कब्जाधारी हाशिम अली ने भी बताया कि“बाढ़ से प्रभावित 10 लोगों को 1985 में ग्राम प्रधान ने पट्टे दिए थे। हमारे पास दस्तावेज हैं, लेकिन कानूनी लड़ाई लड़ने का समय नहीं मिला।”
प्रशासन ने कहा – ‘कानूनी प्रक्रिया के तहत हटाया गया अतिक्रमण’
ADM प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि“यह जमीन श्मशान भूमि (मरघट की जमीन) के रूप में दर्ज थी। तहसीलदार कोर्ट से धारा 67 के तहत बेदखली आदेश जारी किया गया था।”उन्होंने बताया कि“सभी कब्जाधारियों को एक हफ्ते पहले नोटिस जारी किया गया था। जो लोग खुद से नहीं हटे, उनके खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।”प्रशासन का दावा है कि यह कार्रवाई कानूनी और पूर्व सूचना के तहत की गई थी।
एक दर्जन से ज्यादा मकान जमींदोज, गांव में तनाव
जैसे ही बुलडोजर श्मशान भूमि की ओर बढ़े, गांव में अफरा-तफरी मच गई। कई परिवार रोते-बिलखते दिखे और प्रशासन से मोहलत की मांग करते रहे। देखते ही देखते एक दर्जन से ज्यादा मकान ढहा दिए गए।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम और एसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।








