Lucknow में मंगलवार को वैश्विक निवेशकों और उद्यमियों के महासंगम UP Pharma Conclave 1.0 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath भी शामिल हुए।
कॉन्क्लेव का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को फार्मा सेक्टर का हब बनाने, निवेश को बढ़ावा देने और उद्योग जगत के साथ सरकार के सहयोग को मजबूत करना है। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए फार्मा उद्योग से जुड़े निवेशकों, उद्यमियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश में फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है और सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।
WhatsApp
Facebook
X
Threads








