UP Fake Voter ID Case: Pakistan मूल की महिला गिरफ्तार, दो नामों से बने वोटर कार्ड का खुलासा
मेरठ में सामने आए UP Fake Voter ID Case में पाकिस्तान मूल की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने वर्ष 2003 में दो अलग-अलग नामों से वोटर कार्ड बनवाए थे।देहली गेट थाना पुलिस और खुफिया विभाग की संयुक्त कार्रवाई में महिला को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आई थी
एफआईआर के मुताबिक, महिला ने करीब 37 वर्ष पहले पाकिस्तान में विवाह किया था और उसके बाद लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आई थी। बाद में वह यहीं रहने लगी।
आरोप है कि उसकी एक संतान का जन्म पाकिस्तान में हुआ, जिसे पाकिस्तानी पासपोर्ट पर भारत लाया गया। बाद में स्कूल में दाखिला भी कराया गया।
फर्जी दस्तावेज और विदेशी अधिनियम की धाराएं
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2003 की मतदाता सूची में महिला के दो अलग-अलग नाम दर्ज मिले हैं। इसके अलावा, खुफिया विभाग को बिना सूचना दिए अन्य जिलों में आने-जाने की भी जानकारी सामने आई है।मामले में Foreigners Act की धाराएं बढ़ाने की तैयारी है। हालांकि अभी तक फर्जी पासपोर्ट बरामद नहीं हुआ है।
आईएसआई से संबंध का शक, जांच जारी
शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में महिला के परिवार के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का शक जताया है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि इस एंगल पर भी जांच जारी है और अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इन धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी
धारा 318(4) – धोखाधड़ी (7 साल तक सजा)
धारा 336(3) – इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में जालसाजी
धारा 338 – संपत्ति/अधिकार से जुड़े फर्जी दस्तावेज (10 साल से उम्रकैद तक)
धारा 340(2) – जाली दस्तावेज को असली बताकर उपयोग
धारा 351(2) – धमकी देकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास








