लखनऊ के आशियाना सेक्टर-एल में हुए Manvendra Singh Murder Case ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात की रात कारोबारी मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे अक्षत दोनों नशे में थे।आरोप है कि किसी बात पर विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में तमतमाए अक्षत ने घर में मौजूद लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी। एक ही पल में बाप-बेटे का रिश्ता खून से रंग गया और आलीशान मकान अपराध स्थल में बदल गया।
हत्या के बाद बदला व्यवहार, बहन से लिपटकर रोया अक्षत
सूत्रों के अनुसार, गोली चलाने के बाद आरोपी अक्षत का व्यवहार अचानक बदल गया। थाने में उसने बहन कृति से मिलने की इच्छा जताई।बहन को सामने देखकर वह उससे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगा। उसने पुलिस से मोबाइल वापस मांगकर बहन के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की बात कही।
बताया जा रहा है कि 22 हजार रुपये में से 6 हजार रुपये पैथोलॉजी के क्लर्क को देने और बाकी रकम बहन के पास रखने को कहा। बहन की बीमारी का हवाला देते हुए आरोपी खुद को जिम्मेदार भाई दिखाने की कोशिश करता नजर आया।
जेल में पहली रात बेचैनी में कटी
जेल सूत्रों के मुताबिक, अक्षत की पहली रात बेहद बेचैनी में गुजरी। वह दीवार से टिककर बैठा रहा, कभी रोता तो कभी पछतावे की बातें करता रहा।उसे जेल अस्पताल में भर्ती किया गया है और उस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।पूछताछ में अक्षत ने दावा किया कि पहले पिता ने उसे पीटा, जिसके बाद उसने गोली चलाई। हालांकि पुलिस इस बयान की सच्चाई की हर एंगल से जांच कर रही है।
बहन सदमे में, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
इस सनसनीखेज Lucknow Murder Case के बाद परिवार की सबसे छोटी सदस्य कृति गहरे सदमे में है। मां को पहले ही खो चुकी बेटी अब पिता की मौत और भाई के जेल जाने के दोहरे आघात से टूट चुकी है।







