Barabanki Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता Shoaib उर्फ Bobby की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
थाना कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।
ब्रिज पर घात लगाकर बरसाईं गोलियां
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, Shoaib Bobby लखनऊ से बाराबंकी की ओर अपनी बलेनो कार से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार असैनी मोड़ ब्रिज पर पहुंची, पहले से घात लगाए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को बचाया नहीं जा सका। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
एसपी अर्पित विजय वर्गीय
एएसपी विकास त्रिपाठी
ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।
सूत्रों के अनुसार, एडीजी जोन लखनऊ भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
जेलर हत्याकांड से जुड़ा था नाम
Shoaib Bobby का नाम 1999 के चर्चित जेलर रमाकांत तिवारी हत्याकांड में सामने आया था।
4 फरवरी 1999 को राजभवन के पास जेलर रमाकांत तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में बाहुबली विधायक Mukhtar Ansari, अभय सिंह, चंदन नेगी और बउवा तिवारी समेत कई लोगों को नामजद किया गया था।
बाद में कुछ आरोपियों की हत्या और पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई, जबकि अन्य को कोर्ट से राहत मिली थी।








